Ajay Devgn Highest Grossing Movies: अजय देवगन हाल ही में फिल्म रेड 2 में नजर आए हैं। इस फिल्म की तारीफ लोग सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे हैं। फिल्म पर लगातार हो रही चर्चा के बीच आइए आपको उनकी टॉप 10 सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है। 'रेड 2' तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। इन दिनों इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं अजय देवगन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों पर, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। Suhana Khan: करण जौहर ने सुहाना खान को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, 'किंग' को लेकर कही खास बात
विज्ञापन
2 of 11
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
- फोटो : एक्स
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' है। 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 279.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह एक पीरियड ड्रामा थी, जिसमें अजय ने मराठा योद्धा का किरदार निभाया था। सैफ अली खान और काजोल भी इस फिल्म का हिस्सा थे। अजय की दमदार एक्टिंग और फिल्म की भव्यता ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया था। Janhvi Kapoor: भारतीय सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को जान्हवी का करारा जवाब, कहा- हमारी ड्रेस सबसे शानदार थी
'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मशहूर 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का हिस्सा थी। इस फिल्म ने 268.35 करोड़ रुपये कमाए। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय ने एक बार फिर पुलिस ऑफिसर सिंघम का किरदार निभाया था। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का तड़का था। हालांकि, इसकी कमाई को बजट के हिसाब से संतोषजनक नहीं माना गया।
4 of 11
दृश्यम 2
- फोटो : यूट्यूब
दृश्यम 2
2022 में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने 240.54 करोड़ रुपये की कमाई की। यह थ्रिलर फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया था, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है। तब्बू और श्रिया सरन भी इस फिल्म में थीं। इसकी सस्पेंस भरी कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा था।
विज्ञापन
5 of 11
गोलमाल अगेन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गोलमाल अगेन
'गोलमाल अगेन' 2017 में रिलीज हुई थी। इसने 205.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रोहित शेट्टी की यह कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी थी। अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे सितारे थे। हंसी, डर और दोस्ती से भरी इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।
विज्ञापन
6 of 11
टोटल धमाल
- फोटो : यूट्यूब
टोटल धमाल
2019 में रिलीज हुई 'टोटल धमाल' ने 154.23 करोड़ रुपये कमाए थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख जैसे सितारे थे। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हंसी के साथ एडवेंचर का तड़का था। अजय का मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब हंसाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
7 of 11
शैतान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शैतान
साल 2024 में रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'शैतान' ने 149.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक डरावने सुपरनैचुरल थ्रिलर की कहानी थी, जिसमें अजय ने एक पिता का किरदार निभाया, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर मुश्किल से लड़ता है। इसकी कहानी ने दर्शकों को हैरान कर दिया।
8 of 11
सिंघम रिटर्न्स
- फोटो : यूट्यूब
सिंघम रिटर्न्स
'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई थी। इसने 140.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'सिंघम' फ्रेंचाजी की इस दूसरी फिल्म में अजय देवगन ने फिर से बाजीराव सिंघम का किरदार निभाया था। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर भी थीं। एक्शन और डायलॉग्स की वजह से यह फिल्म दर्शकों के बीच हिट रही थी।
9 of 11
गोलमाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
गोलमाल 3
2010 में आई 'गोलमाल 3' ने 106.34 करोड़ रुपये कमाए थे। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अरशद वारसी और तुषार कपूर थे। यह 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी। अजय का कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म में खूब चला था।
10 of 11
फिल्म सन ऑफ सरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
सन ऑफ सरदार
2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' ने 105.03 करोड़ रुपये की कमाई की। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त थे। पंजाबी बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में अजय ने एक सरदार का किरदार निभाया। हंसी और एक्शन का मिश्रण दर्शकों को पसंद आया।
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी रकुल
- फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
दे दे प्यार दे
'दे दे प्यार दे' साल 2019 में आई थी। इस फिल्म ने 103.64 करोड़ रुपये कमाए थे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह थीं। अजय ने इसमें एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया, जो उम्र में बड़ा होने के बावजूद एक युवा लड़की से प्यार कर बैठता है। इसकी मजेदार कहानी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।