फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Vaidya: दिशा की प्रेग्नेंसी पर खुशी से फूले नहीं समा रहे राहुल, जल्द पापा बनने के लिए उत्साहित हैं गायक

Sun, 21 May 2023 12:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य-दिशा परमार - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्ट्रेस दिशा परमार के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। गायक राहुल वैद्य की पत्नी और अभिनेत्री दिशा परमार जल्द मां बनने वाली हैं। बीते दिनों कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी थी। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में राहुल ने खुलासा किया है कि उन्हें दिशा की प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला और अब वह कैसा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य-दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान राहुल ने बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि दिशा प्रेग्नेंट हैं और दिशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। उन्होंने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में गोवा गए थे और जब वहां से लौटे तो दिशा ने उन्हें यह खुशखबरी दी। राहुल ने कहा, 'मैं हमेशा से पिता बनना चाहता था। मेरी इमेजिनेशन में मैंने खुद को हमेशा एक ऐसे ही पिता के तौर पर देखा है, जो अपने बच्चे को जी भर के प्यार करता हो।

Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना की जिंदगी पर 'संजू' की सक्सेस का हुआ बुरा असर, इस वजह से हुईं डिप्रेशन का शिकार

 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हां, मुझे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि दिशा प्रेग्नेंट हैं। मैं काम की वजह से गोवा गया हुआ था, जब मैं वहां से लौटा तो मुझे प्रेग्नेंसी की बात सुनकर यकीन ही नहीं हुआ कि यह सच है। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैं जल्द ही पापा बनने वाला हूं। हालांकि, अब भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल लग रहा है।

4 of 5
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram
बीते दिनों दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दोनों यह खुशखबरी फैंस को दी थी। दिशा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति राहुल के पास खड़ी नजर आ रही थीं। साथ ही वह अपने हाथ में एक स्लेट पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था, "मम्मी और डैडी टू बी।" इसके अवाला दिशा ने अपनी सोनोग्राफी का वीडियो भी शेयर किया था। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मम्मी डैडी टू बी और बेबी की ओर से हैलो!'

Aishwarya Rai Bachchan: 'पीएस 2' जैसी और फिल्मों में काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या, मणिरत्नम की कला को किया सलाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राहुल ने दिशा को बर्थडे सरप्राइज के तौर पर 'बिग बॉस 14' में प्रपोज किया था। दिशा ने उन्हें जवाब भी भेजा और वैलेंटाइन डे पर शो में उनसे मिलने भी गईं। दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे और जल्द ही दोनों के बीच करीबी रिश्ता बन गया। दिशा ने 2019 में राहुल वैद्य के एकल "याद तेरी" के संगीत वीडियो में भी अभिनय किया था। दोनों ने जुलाई 2021 में उन्होंने शादी कर ली।

Sushmita Sen: जब 77 देशों के कंटेस्टेंट को हरा सुष्मिता ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, साझा की तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें