राहुल रॉय
- फोटो : instagram/officialrahulroy
फिल्म की शूटिंग के दौरान राहुल को जैसे ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ, उन्हें आनन फानन में कारगिल से श्रीनगर लाया गया। उन्हें वहां से जल्द से जल्द मुंबई पहुंचाया गया। राहुल जिस फिल्म एलएसी- लिव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे, वह फिल्म इसी साल जून के महीने में भारत-चीन सीमा पर हुए विवाद पर आधारित है। फिल्म में राहुल के साथ टीवी के मशहूर कलाकार निशांत सिंह मलकानी भी मुख्य भूमिका में होंगे।