फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Roy Health Update: राहुल रॉय की तबीयत में हो रहा सुधार, 19 दिन बाद तस्वीर साझा कर बताया हाल

Wed, 16 Dec 2020 04:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Instagram
'आशिकी' फेम अभिनेता राहुल रॉय की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान राहुल को ब्रेन स्ट्रोक आया जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब खबर है कि राहुल की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy
राहुल पिछले 19 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। राहुल खुद भी अब पहले से काफी बेहतर मेहसूस कर रहे हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी इस बीच वायरल हुए हैं। अब राहुल ने खुद ही अपनी तस्वीरें साझा करते हुए अपनी हेल्थ अडेट फैंस के साथ शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में राहुल अस्पताल के बैड पर बैठे नाश्ता कर रहे हैं। इन तस्वीरं को साझा करते हुए कैप्शन में राहुल ने लिखा है, 'अस्पताल में मेरा 19वां दिन। नाश्ता एन्जॉय कर रहा हूं। ठीक हो रहा हूं। मेरी डाइट पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। दोनों डॉक्टर और बहन काफी ख्याल रख रहे हैं। आप सभी को मेरा प्यार'।

4 of 5
राहुल रॉय
राहुल की इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि राहुल रॉय कारगिल में अपनी आगामी फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान राहुल को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया।  इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राहुल अब ठीक होते दिखाई दे रहे हैं और बहुत जल्द फिर फिल्मों में भी काम करते दिख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy
गौरतलब है कि 'एलएसी- लिव द बैटल' फिल्म भारत-चीन सीमा पर हुई भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प पर आधारित है। यह खूनी झड़प इसी साल जून के महीने में गलवान घाटी में हुई थी। इस झड़प में भारतीय सेना ने अपने 20 जवानों को खो दिया था। राहुल के अलावा इस फिल्म में टीवी के मशहूर अभिनेता निशांत सिंह मलकानी भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

पढ़ें: क्या 45 साल की एकता कपूर जल्द करने वाली हैं शादी, इस तस्वीर के सामने आने से सोशल मीडिया पर मची खलबली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें