राहुल रॉय
- फोटो : फाइल
क्या हैं आरोप
वकील राम अवतार सिंह के अनुसार, अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के राकेश चौधरी ने अभिनेता राहुल रॉय की कंपनी ग्रेट इंडिया एंटरटेनमेंट में निवेश का दोगुना मिलने के ऑफर के तहत फरवरी 2014 में एक लाख 35 हजार 600 रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा 14 हजार 800 रुपये एक अन्य निवेश किया। बाद में निर्धारित समय पर तगादा करने पर 28 अप्रैल 2017 को इंडियन ओवरसीज बैंक का एक लाख रुपये का चेक दिया गया। यह चेक खैर की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा में दो मई 2017 को बाउंस हो गया है। इस पर जून 2017 में न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई।