फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म के बाद गायब हुआ था ये सुपरस्टार, सालों बाद जब लौटे तो पहचानना भी हुआ मुश्किल

Sat, 09 Feb 2019 07:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul roy - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सियत जिसने अपनी एक्टिंग के दम पर युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई। हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राहुल रॉय की। राहुल रॉय आज 51 साल के हो चुके हैं। पहली ही फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बनने वाले राहुल आखिर कैसे इंडस्ट्री से गायब हो गए। आगे की स्लाइड में पढ़िए उनकी कहानी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rahul Roy - फोटो : file photo
राहुल रॉय ने अपना फिल्मी करियर 22 साल की उम्र में आशिकी फिल्म से शुरू किया था। एक फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले राहुल रॉय ने खुद भी नहीं सोचा था कि उन्हें सफलता इस कदर मिल जाएगी। फिल्मों में आने से पहले राहुल ने अपने कॉलेज की पढा़ई दिल्ली में पूरी की। साथ ही उन्होंने मॉडलिंग भी करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
rahul roy - फोटो : file photo
राहुल की जिंदगी में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब वो महेश भट्ट से मिले। दरअसल राहुल की मां इंदिरा रॉय का एक लेख महेश भट्ट ने पढ़ा। उन्होंने उस खूबसूरत लेख को पढ़ कर उनकी मां इंदिरा रॉय से मिलना चाहा। महेश जब राहुल की मां से मिले तो बातों-बातों में राहुल का भी जिक्र हुआ। मां ने महेश भट्ट को बताया कि बेटा मॉडलिंग करता है और फिर उन्होंने महेश भट्ट को राहुल की एक तस्वीर दिखाई।

4 of 5
rahul roy - फोटो : file photo
बस फिर क्या था महेश भट्ट ने राहुल रॉय को लेकर आशिकी बनाई जो सुपरहिट रही। फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर इस कदर चढ़ गए कि राहुल की पहचान ही उससे बनी। हालांकि पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul roy - फोटो : file photo
फिल्मों में काम नहीं मिलता देख साल 2006 में राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंचे। राहुल बिग बॉस के पहले ही सीजन के विजेता बनकर उभरे। साल 2011 में अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस से उन्होंने एलान नामक भोजपुरी फिल्म बनाई। ये फिल्म बिहार में रिलीज हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल रॉय डायरेक्टर नितिन गुप्ता की फिल्म वेलकम टू रशिया से वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें