फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swayamwar: मीका से पहले भी ये सेलिब्रिटी कर चुके हैं स्वयंवर, जानिए आज इनके पार्टनर कहां हैं

Tue, 01 Mar 2022 08:14 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वयंवर रचाने वाले सेलिब्रेटी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। फरहान अख्तर, विक्रांत मैसी, लव रंजन और मौनी राय ने हाल-फिलहाल शादी की है। अब गायक मीका सिंह स्वयंवर करने जा रहे हैं पर आपको पता है कि मीका से पहले कई सेलिब्रिटी का स्वयंवर हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि उन सेलिब्रिटी के बारे में जिन्होंने टेलीविजन पर जीवनसाथी ढूंढने के लिए स्वयंवर में भाग लिया।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : Social Media
राखी सावंत
सबसे पहले स्वयंवर की लिस्ट में नाम राखी सावंत का नाम है। राखी ने इलेश पारुंजवाला से सगाई की थी। हालांकि, हाल ही में राखी ने अपने स्वयंवर को लेकर खुलासा किया। राखी ने कहा कि इस शो के लिए उन्हें 1.5 करोड़ मिले। उन्हीं रुपयों से राखी ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा था। इलेश एक एनआरआई हैं। वो शादी टूटने के बाद अपनी आम जिंदगी में लौट गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल महाजन और डिंपी - फोटो : Social Media
राहुल महाजन
टीवी की दुनिया में राहुल महाजन चर्चित चेहरा हैं। राहुल ने टेलीविजन पर 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' स्वयंवर रचाया था। राहुल ने शो में डिंपी गांगुली से शादी की थी। हालांकि, राहुल और डिपीं की शादी टूट गई। उसके बाद डिंपी ने दोबारा शादी कर ली। राहुल से अलग होने के बाद डिंपी ने साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। रोहित और डिंपी की एक बेटी भी है। डिंपी गांगुली इस वक्त फ्रांस में हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
 

4 of 5
रतन सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
रतन सिंह राजपूत
'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' सीरियल से प्रसिद्ध होने वाली अभिनेत्री रतन राजपूत का स्वयंवर हो चुका है। रतन 2011 में एक रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' शो में अपने जीवनसाथी ढूंढने गई थीं। शो में रतन राजपूत ने प्रतिभागी अभिनव शर्मा से सगाई भी की थी। हालांकि, रतन और अभिनव का रिश्ता ज्यादा दिन तक चला नहीं। एक साल बाद दोनों अलग हो गए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : Social Media
मल्लिका ने 2013 में एक रियलिटी शो को होस्ट किया था। इस रियलिटी शो में हरियाणा मूल के विजय ने बाजी मारी शो के खत्म होने के बाद मल्लिका ने विजय के साथ हनीमून मनाया। दोनों ने ही कहा कि उन्होंने सांकेतिक शादी कर ली है और अब वह कुछ समय एक-दूसरे को देना चाहते हैं। दोनों ही हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में देखे गए। अब खबरें आ रही हैं कि उनका इस रिश्ते से कोई मतलब नहीं है। खबर आई है कि मल्लिका विजय के साथ रहना तो दूर उनसे फोन से बात भी नहीं कर रही हैं।
 

 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें