अभिनेता शाहरुख खान की अभिनय काबिलियत के देश ही नहीं, दुनियाभर में लोग कायल हैं। मगर, एक्टर राहुल देव का कहना है कि शाहरुख सिर्फ अभिनय की दुनिया में ही नहीं, हर एरिया में प्रतिभाशाली रहे हैं। वे साइंटिस्ट और एथलीट भी बन सकते थे। राहुल देव ने शाहरुख खान के साथ स्कूली पढ़ाई की है। दिल्ली में दोनों एक स्कूल में रहे।