फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तलाक के बाद भी बनी रही अच्छी दोस्ती, 'रोडीज' से हुए थे मशहूर रघु राम

Thu, 15 Apr 2021 02:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रघुराम - फोटो : फाइल
टीवी का मशहूर शो रोडीज के जज रह चुके रघु राम आज यानी 15 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।  कोरोना के चलते रघु अपना जन्मदिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर ही सेलिब्रेट करेंगे।  चलिए हम आपको रघु राम के जन्मदिन पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में बताते हैं। रघु ने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लूसियो से गोवा में शादी रचाई थी।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रघुराम - फोटो : Instagram
ये शादी दक्षिणी भारत और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई थी।  साउथ इंडियन शादी में रघुराम ने सफेद रंग का कुर्ता और लाल रंग की धोती में पहनी थी।  वहीं नताली डि लूसियो ने सफेद और गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी पहनी थी। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग की बात करें तो रघु ने ब्लू कलर का सूट और नताली ने सफेद गाउन पहना था।  

विज्ञापन

3 of 5
Raghuram - फोटो : instagram
बता दें कि यह रघुराम नताली की दूसरी पत्नी हैं। बीते दिनों नताली ने बेटे को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर  रघु राम अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। 

4 of 5
रघु राम - फोटो : सोशल मीडिया
रघु की पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी, जो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुगंधा और रघु की शादी पूरे 12 साल चली। रघु और सुगंधा ने साल 2006 में शादी की थी और 12 साल बाद साल 2018 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रघु राम - फोटो : सोशल मीडिया
रघु ने एमटीवी रिएलिटी शो 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' को होस्ट कर छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया। टीवी के अलावा रघु ने फिल्मों में भी काम किया है। रघु फिल्म 'तीस मार खान', 'झूठा ही सही', 'लव यू सोनिये' जैसी फिल्मों में नजर आए। वह कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं।  AIB ROAST शो के विवाद के चलते रघु के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें