फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Juyal Interview: घरवालों की मार ने मुझे बना दिया एक्टर, उत्तराखंड की संस्कृति ही मेरी पहचान

Mon, 25 Sep 2023 07:44 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता राघव जुयाल की फिल्म 'किल' की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से लौटे राघव बताते हैं कि वहां भी इस फिल्म को खूब सराहना मिली। मुंबई में रहकर भी उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े रहने वाले राघव जुयाल को शोहरत पाने के लिए संघर्ष का लंबा सफर करना पड़ा है और ये इसके बावजूद कि उनकी पहली फिल्म के निर्माता ‘शोले’ जैसी कालजयी फिल्म बनाने वाले रमेश सिप्पी थे। राघव जुयाल से एक खास बातचीत...
विज्ञापन

2 of 9
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपके डैडी पेशे से वकील हैं। जब आपने अभिनय करने का फैसला लिया तो उन्होंने टोका तो होगा?
वह तो हर मां बाप करते ही हैं। मैं उत्तराखंड से हूं। मेरा आधा खानदान फौज में है, बाकी आधा दूसरी सरकारी नौकरियों में। घर वाले यही सोच रहे थे कि ये क्या करने जा रहा है। डांस और नाटक करने के जह से घर में मार भी खाई लेकिन उसी मार ने मुझे एक्टर बना दिया। फिल्म लाइन की समझ घरवालों को तब शायद उतनी नहीं थी। लेकिन, अब जब कुछ बन गया हूं तो सबने मुझे स्वीकार कर लिया है। मुंबई में रहकर भी मैं अपने उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ हूं। ये संस्कार हर क्षेत्र में काम आते हैं। हम पहाड़ी लोग बहुत ही साधारण तरीके से रहते हैं। और, ये सब बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद है।
विज्ञापन

3 of 9
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो, मुंबई कब आए और पहला मौका कैसे मिला
साल 2012 में मुंबई आया था। मुंबई आने के बाद ऑडिशन देता रहा, एक बार मेरा चयन भी एक प्रोजेक्ट के लिए हुआ, लेकिन यह बोलकर बाहर निकाल दिया कि कुछ नहीं आता। फिर मैं टेरेंस लुईस का डांसिंग स्टूडियो संभालने लगा। उन्होंने मुझे रहने के लिए जगह भी दी लेकिन मैंने कहा कि स्टूडियो में ही रहूंगा। वहां मेरी डांस की प्रैक्टिस भी होती रही। डांस रियलिटी शो में भाग लेने वाले बच्चे वहां डांस सीखने आते थे।

4 of 9
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपने भी तो डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने की कोशिश की थी, तब क्या हुआ था?
मुझे 'डांस इंडिया डांस 3' के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन, यूट्यूब पर मेरा एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि शो बनाने वालों को मुझे पब्लिक डिमांड पर वापस लाना पड़ा। फिर सिलसिला शुरू हो गया। कई रियलिटी शो में भाग लिया। कई रियलिटी शोज की मेजबानी की। डांस रियलिटी शो के जरिए जो सफर शुरू हुआ, उसी की वजह से आज यहां तक पहुंचा हूं।

विज्ञापन

5 of 9
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों आपके अभिनय की चर्चा फिल्म 'किल' को लेकर खूब हो रही है, इससे किस तरह से जुड़ना हुआ?
जब ‘किल’ के लिए मेरे पास ऑफर आया, उस समय मैं फिल्म 'हसल' की शूटिंग बनारस में रणवीर शौरी और संजय मिश्रा के साथ कर रहा था। बनारस से ही इसका ऑडिशन बनाकर भेज दिया। फिर फिल्म के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट का फोन आया कि मेरा चयन हो गया है। निर्माता गुनीत मोंगा ने बाद में बताया कि इस किरदार के लिए 100 से ज्यादा लोग ऑडिशन दे चुके थे। इस फिल्म के बाद मैने गुनीत मोंगा की वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' में लीड रोल किया है।

विज्ञापन

6 of 9
राघव जुयाल और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के एक और निर्माता करण जौहर की क्या प्रतिक्रिया रही?
करण जौहर से मुझे बहुत प्यार मिला। वह भी फिल्म के निर्माता है तो उनको पहले से अपने एक्टर पर भरोसा तो था ही। उन्होंने मुझे गले लगाकर कहा, ‘तुम्हारे अंदर छिपी प्रतिभा बाहर आ गई है। अब लोग तुम्हारे प्रतिभा को जानने लगे। अब तुम्हारा सफर शुरू हो चुका है।’

विज्ञापन

7 of 9
सोनाली केबल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआत तो आपकी निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म सोनाली केबल से हुई थी ना?
तब मुझे एक्टिंग का इतना अनुभव नहीं था। अब भी सीख ही रहा हूं। जब रमेश सिप्पी  जी से पहली बार मिला तो मुझे उनकी फिल्म ‘शोले’ की याद आई। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके रमेश सिप्पी के सामने खड़ा हूं। फिल्म के निर्देशक चारुदत्त आचार्य भी पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से हैं। इस फिल्म के बाद मैंने 'एबीसीडी 2' जैसी डांस आधरित फिल्म की तो वहीं पॉलिटिकल सटायर फिल्म 'बहुत हुआ सम्मान' में भी मौका मिला।

8 of 9
एबीसीडी 2 में राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको सिनेमा के दो बड़े डांसिंग स्टार रेमो डिसूजा के निर्देशन और प्रभु देवा के साथ अभिनय काम करने का मौका मिला। ये अनुभव कैसा रहा?
'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' जैसी फिल्में करना ही मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी सीख रही है। मुंबई में आकर मैंने अपने करियर की शुरुआत बैक डांसर के रूप में ही की थी। मैं शादियों में जाकर डांस सीखता था। एक्टिंग सीखी, शो की मेजबानी की। मैंने जो किया उसकी जड़ तक घुस जाता था। अपने इमोशन को दिखाने का तरीका डांस से बेहतर नहीं हो सकता है। रही बात रेमो डिसूजा सर के निर्देशन और प्रभुदेवा सर के साथ काम करने के अनुभव की, तो जिनको देख देखकर डांस सीखा, अगर उनके साथ काम करने का मौका जिंदगी में मिले तो इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है।

विज्ञापन

9 of 9
राघव जुयाल किसी का भाई किसी की जान फिल्म में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, क्या कुछ कर रहे हैं?
अभी मेरा बहुत अच्छा काम आ रहा है। फरहान अख्तर की फिल्म 'युधरा' कर रहा हूं। यह एक्शन फिल्म है, उसमें भी बहुत मजेदार किरदार है। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। अभी कॉमेडी से थोड़ा हटके काम कर रहा हूं। अच्छे प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है जो कला और कलाकार को समझते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें