रजनीकांत, श्रीदेवी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
श्रीदेवी-रजनीकांत
श्रीदेवी ने बॉलीवुड के साथ साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करती थीं। वह भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही अभिनेता की प्रेमिका और मां का रोल निभाया है। तमिल फिल्म मुंदरु मुडिचु में वह रजनीकांत की मां का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं, चालबाज में वह उनकी प्रेमिका के रुप में दिखी थीं।