परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। 13 मई को एक भव्य समारोह में दोनों ने एक-दूजे को अंगूठियां पहनाईं। इस कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की। अब चोपड़ा परिवार में परी की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अक्सर पैपराजी जब परी से यह सवाल पूछते हैं कि 'शादी कब है?' तो परी इसे टालती नजर आती हैं। मगर, हाल ही में उन्होंने इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया है कि शादी की तारीख भी नजदीक है।