फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया 'रईस' का ट्रेलर, शाहरुख और माहिरा खान की जबरदस्त केमेस्ट्री

Wed, 07 Dec 2016 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आखिरकार रईस आ ही गया। जी हां शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर में शाहरुख और माहिरा खान की लव केमेस्ट्री दमदार दिख रही है।
विज्ञापन

आ गया 'रईस' का ट्रेलर, देखिए शाहरुख और माहिरा खान की जबरदस्त केमेस्ट्री

2 of 6
ट्रेलर की पहली झलक से ही साफ हो गया है कि ये फिल्म बाकी फिल्मों के लिए, खासकर साथ रिलीज होने वाली ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के लिए कांटे की टक्कर साबित होगी। फिल्म में शाहरुख का किरदार गुजरात के शराब व्यापारी का है जो धंदे के आगे किसी को भी कुछ नहीं समझता। उसके लिए दुनिया का कोई भी धंधा छोटा नहीं और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं।
विज्ञापन

आ गया 'रईस' का ट्रेलर, देखिए शाहरुख और माहिरा खान की जबरदस्त केमेस्ट्री

3 of 6
यकीनन इस किरदार में शाहरुख ने जो जान डाली है वो साफ दिख रही है। कह सकते हैं कि काफी सालों बाद इस फिल्म के जरिए उनका बेहतरीन लुक और परफॉर्मेंस दर्शकों को मिलने जा रही है।

आ गया 'रईस' का ट्रेलर, देखिए शाहरुख और माहिरा खान की जबरदस्त केमेस्ट्री

4 of 6
फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी हैं जो शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। कहा जा रहा था भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन के बाद माहिरा का रोल फिल्म से काट दिया गया है। लेकिन ट्रेलर में जिस तरह माहिरा को खूब स्पेस दिया गया है उससे लग रहा है कि माहिरा के रोल में काट-छांट महज एक अफवाह ही थी।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख के आगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जिस रौब के साथ नवाज ने इस फिल्म में पुलिस अफसर का किरदार निभाया है वो काबिलेतारीफ है। ये कोई आम पुलिस वाला नहीं बल्कि वो पुलिसवाला है जो मिंया भाई की नाक में दम कर देता है और उसके धंधे को चौपट करने का बीड़ा उठाता है।

अगली स्लाइड में देखें 'रईस' का ट्रेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन

आ गया 'रईस' का ट्रेलर, देखिए शाहरुख और माहिरा खान की जबरदस्त केमेस्ट्री

6 of 6
raees
फिल्म में आइटम सॉंग का तड़का भी है और इसकी झलक आप ट्रेलर में देख सकते हैं। सनी लियोन के ठुमके वाकई आपको घायल कर देंगे। तो देर किस बात की ट्रेलर देखिए और लुत्फ उठाइए। इस फिल्म को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया और ये अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें