फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Merchant: मुकेश अंबानी ने होने वाली बहू के लिए रखी अरंगेत्रम सेरेमनी, सितारों ने पहुंच बढ़ाई रौनक

Mon, 06 Jun 2022 11:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान, राधिका मर्चेंट, आमिर खान - फोटो : social media
भारत के सबसे प्रभावशाली और अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। जब भी उनके घर में कोई पार्टी होती है तब वहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत सितारे पहुंच पार्टी की रौनक बढ़ाते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, कल यानी 5 जून का दिन अंबानी परिवार के लिए बहुत खास था। दरअसल, कल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुए इस आयोजन में बॉलीवुड के कई बड़े और नामी सितारों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन

2 of 4
राधिका मर्चेंट - फोटो : social media
राधिका मर्चेंट का पहला परफॉर्मेंस
अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट एक क्लासिकल डांसर हैं। बीते दिन राधिका ने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। इस दिन को राधिका के लिए और खास बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने इस भव्य अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था, जिसमें राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिनमें उनका प्रभावशाली डांस और खास भाव-भंगिमा देखने को मिल रही हैं। स्टेज पर राधिका का मर्चेंट का क्लासिकल लुक देखते ही बन रहा था, कोई भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह - फोटो : social media
सितारो से रोशन एक शाम
मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार के साथ-साथ फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियां भी राधिका मर्चेंट का डांस देखने पहुंची। इस कार्यक्रम में राजकुमार हिरानी, मीजान जाफरी, सागरिका घाटगे, जहीर खान, सलमान खान, आमिर खान और रणवीर सिंह ने शिरकत की। जहां रणवीर सिंह कार्यक्रम में कुर्ता पजामा पहने दिखाई दिए तो वहीं सलमान और आमिर खान अपने स्टेटमेंट स्टाइल में वहां पहुंचे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट, नीता अंबानी - फोटो : social media
कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू
राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका से शादी होने वाली है। राधिका को इससे पहले भी कई बार अंबानी परिवार के साथ स्पॉट किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें