अभिनेत्री राधिका मदान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कच्चे लिंबू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'अंग्रेजी मीडियम' और 'कच्चे लिंबू' जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई है। फिल्मी दुनिया में आने से पहले अभिनेत्री ने टीवी वर्ल्ड में काम किया था। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने टीवी सेट पर कभी न खत्म होने वाले घंटों के बारे में बात की थी और एकता कपूर सहित कई लोगों ने उनकी टिप्पणियों की आलोचना की थी। अब अभिनेत्री ने अपने बयान से पलटी मारते हुए कहा कि उन्होंने सबकुछ टीवी से ही सीखा है।