मर्द को दर्द नहीं होता
मर्द को दर्द नहीं होता (2018)
'मर्द को दर्द नहीं होता' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे विश्व स्तर पर 'द मैन हू फील्स नो पेन' के नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म में अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर, जिमित त्रिवेदी और प्रतीक परमार मुख्य भूमिकाओं में थे। इसकी कहानी सूरज नाम के एक लड़के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बीमारी से पीड़ित है। उसे दर्द नहीं होता है। सुप्री (राधिका मदान), सूरज की बचपन की प्रेमिका है और वही उसका साथ देती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।