फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 की उम्र में कुमारस्वामी की पत्नी ने भागकर की थी शादी, अब 124 करोड़ की संपत्ति पर करती हैं राज

Tue, 22 May 2018 07:47 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राधिका कुमारस्वामी
जबसे कुमारस्वामी की कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेने की खबर सामने आई है तबसे उनकी पत्नी राधिका कुमारस्वामी की उनसे ज्यादा चर्चा हो रही है। लोग कुमार स्वामी से ज्यादा राधिका के बारे में जानने को इच्छुक हैं । पिछले 2-3 दिनों से लोग गूगल पर राधिका को सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं । इसके चलते राधिका गूगल के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
राधिका कुमारस्वामी
राधिका एक कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस हैं । राधिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'नीला मेघा शामा' से की थी । उस वक्त राधिका की उम्र सिर्फ 14 साल थी । उसी साल राधिका की जिंदगी में एक और बड़ी घटना हुई थी, जिससे उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई ।
विज्ञापन

3 of 7
राधिका कुमारस्वामी
दरअसल, राधिका को 14 साल की उम्र में रतन कुमार से प्यार हो गया और दोनों ने भागकर श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में शादी कर ली । खबरों की मानें तो राधिका के पिता देवराज को डर था कि उनकी बेटी का फिल्मी करियर बर्बाद हो जाएगा और वो इस शादी से खुश भी नहीं थे । इसलिए उन्होंने रतन के खिलाफ केस कर दिया ।

 

4 of 7
राधिका कुमारस्वामी
राधिका की मां ने बताया था कि रतन ने उनकी बेटी को जलाने की कोशिश की । साथ ही उन्होंने कहा कि रतन ने राधिका से जबरदस्ती शादी कर ली थी । साल 2002 में ही रतन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी । इसके बाद साल 2010 में अचानक राधिका ने खुलासा किया कि उन्होंने 2006 में ही कुमार स्वामी से शादी कर ली थी ।
विज्ञापन

5 of 7
राधिका कुमारस्वामी
उस वक्त राधिका की उम्र सिर्फ 18 साल थी । राधिका ने इतनी छोटी सी उम्र में अपने से 27 साल बड़े कुमार स्वामी से शादी की थी । इस खबर को सुन हर कोई हैरान रह गया था । इतना ही नहीं दोनों की एक बेटी भी हो गई थी । यह राधिका और कुमार स्वामी दोनों की दूसरी शादी थी ।1986 में कुमार स्वामी ने अनीता कुमारस्वामी से पहली शादी की थी।
विज्ञापन

6 of 7
राधिका कुमारस्वामी
इनकी शादी विवादों में भी रही । इन दिनों राधिका और कुमार स्वामी की बेटी के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं । आपको बता दें कि राधिका की संपत्ति अपने पति से कई गुना ज्यादा है । चुनाव आयोग में दर्ज कराए गए एफिडेविट के अनुसार, राधिका की कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपए के आसपास है । वहीं, कुमारस्वामी के पास इसके मुकाबले महज 44 करोड़ रुपए की संपत्ति है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राधिका कुमारस्वामी
राधिका शादी के बाद भी लगातार एक्टिंग करती रहीं । राधिका एक्टिंग के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं । राधिका के पास करोड़ों की गाड़ियां हैं । इनमें 8 करोड़ की लैंबोर्गिनी, 2.5 करोड़ की पोर्शे, 3 करोड़ की रेंज रोवर और 45 लाख की हम्मर शामिल है । बता दें कि कुमार स्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें