फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' की पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- पहले पीरियड पर घर पर हुआ था जश्न

Mon, 05 Feb 2018 12:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Radhika Apte
'पैडमैन' एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में अपने पहले पीरियड के बारे में जो बात बताई है उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। राधिका ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे तो घर में जश्न का माहौल था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राधिका आप्टे
राधिका ने यह बात फिल्म के प्रमोशन के दौरान कही। राधिका ने अपनी जिंदगी का अनुभव साझा करते हुए कहा - 'जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए थे तो मेरी मां ने घर में पार्टी दी थी और परिवार के लोगों ने तोहफे के तौर पर घड़ी दी थी।'
विज्ञापन

3 of 5
राधिका आप्टे
राधिका ने कहा - 'उनके परिवार में ज्यादातर लोग पेशे से डॉक्टर हैं इसलिए घर में ऐसा माहौल नहीं था कि इस मुद्दे पर बात करने से बचे। हालांकि पुरुषों की तरह महिलाएं भी इस मुद्दे पर बात करने से कतराती हैं।' 

4 of 5
PadMan
आपको बता दें, 'पैडमैन' फिल्म 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित है कि कैसे उन्होंने मशीन बनाकर महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराया। इस फिल्म में महिलाओं को पीरियड्स में होने वाली परेशानी को भी दर्शाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PadMan
हाल ही में इस फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने इसके प्रमोशन के लिए हर सुपरस्टार को हाथ में सैनिटरी नैपकिन लिए फोटो शेयर करने का चैलेंज दिया था। जिसमें कई एक्टर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें