रणवीर सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के नायाब हीरा है। हाल ही में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार इतने जबरदस्त तरीके से निभाया कि लोगों के दिल पर उनकी जबरदस्त छाप रह गई। हालांकि इस फिल्म से जुड़े एक ऐसे राज से पर्दा उठा है जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 6
Ranveer Singh
कई सारे इतिहासकार इस बात को कहते आए हैं कि अलाउद्दीन खिलजी समलैंगिग थे। यहां तक की अफगानी दास मलिक काफूर उन्हें बेहद पसंद करता था। हालांकि फिल्म में अलाउद्दीन और काफूर के रिश्तों की झलक भी दिखाई गई हैं। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि फिल्म के लिए इन दोनों बीच कुछ इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए थे हालांकि इन सवालों का रणवीर और जिम सरभ ने कोई सही जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
3 of 6
Ranveer Singh
हाल ही में जब रणवीर से एक इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया कि क्या फिल्म से इंटीमेट सीन्स को हटाया गया है इस पर रणवीर ने हंसते हुए हां कह दिया। हालांकि रणवीर ने यह जवाब मीडिया से बात करने से पहले दिया। ऐसे में रणवीर के इस मजाकिया अंदाज से कुछ भी ठीक तरह से कहना तो मुश्किल है लेकिन इस बात को हवा जरूर मिली कि फिल्म के लिए शायद कुछ इंटीमेट सीन फिल्माए गए थे।
4 of 6
Ranveer Singh
रणवीर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की हिंट जरूर दी थी कुछ सीन्स को काट दिया गया जिन्हें शायद डायरेक्टर्स कट ऑफ पद्मावत में दिखाया जाए। रणवीर ने कहा - 'जिम सरभ ने मुझसे कहा था कि फिल्म में कई सारे सीन्स को काट दिया गया है। मैंने उनसे कहा था कि बॉलीवुड में ऐसा होता है। जो भी आपको करना है वो तेजी से करो वरना वो सीन काट दिया जाएगा। 6 से 7 घंटे की फुटेज शूट की गई थी लेकिन फिल्म ढाई घंटे की बनीं।'
विज्ञापन
5 of 6
Jim Sarbh
मलिक काफूर का किरदार निभाने वाले एक्टर जिम सरभ से बात की और इंटीमेट सीन्स पर सवाल पूछा तो वह भी बचते नजर आए। उन्होंने हंसते हुए कहा - 'कुछ चीजों को लोगों पर छोड़ दिया जाए तो ही बेहतर हैं।'
'पद्मावत' फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और मलिक काफूर पर एक साथ 'बिन्ते दिल' गाना फिल्माया गया है। इस सीन में रणवीर बाथटब में नजर आए तो वहीं जिम उनके लिए गाना गाते हुए। हालांकि उन दोनों के बीच कोई भी इंटीमेट सीन नहीं दिखाया गया लेकिन उन दोनों की नजदीकियां इस बात की ओर इशारा जरूर कर रही हैं।