अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि वह शादी जैसी पर विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने यह बात अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कही थी। राधिका आप्टे ने साल 2012 में ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। अब उन्होंने कहा कि वह शादी पर विश्वास नहीं करती है, उन्होंने शादी केवल वीजा के लिए की थी।