अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास ने ज्योतिषी की भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों को फिल्म शानदार लगी है तो कुछ लोगों ने फिल्म को डिजास्टर भी बताया है। हालांकि, प्रभास अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रभास ने कंगना रणौत से जुड़े एक किस्से के बारे में बताया है। इस दौरान प्रभास ने बताया है कि एक ज्योतिषी ने सालों पहले कंगना रणौत को लेकर एक भविष्यवाणी की थी, जो आज के समय में सच हो चुकी है। ये बात खुद कंगना ने प्रभास को बताई थी।