फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सिनेमाघरों में आई ‘राधे श्याम’ और ‘फाइटर’ की रिलीज डेट बदली, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 11 Mar 2022 07:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
राधे श्याम, फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘राधे श्याम’ आज यानी 11 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में प्रभास ने ज्योतिषी का किरदार निभाया है, जिसे देखकर फैंस इंप्रेस हो रहे हैं। प्रभास की ‘राधे श्याम’ भारतीय सिनेमा की महंगी फिल्मों में से एक है। इसी वजह से अब हर किसी की नजरें इस फिल्म के कलेक्शन पर बनी हुई हैं। इन सबके बीच फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो शानदार है।  

Radhe Shyam Collection Day 1: प्रभास की ‘राधे श्याम’ ने पहले दिन की शानदार कमाई, यहां देखें फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन

2 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं, लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर से ही इस बात की जानकारी मिल गई थी कि मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने बहुत शानदार एक्टिंग की है। अब बात करते हैं इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की। इस फिल्म को इंडिया में बहुत ही लिमिटेड 700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। जिसके बाद भी पहले दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

The Kashmir Files Day 1 collection: दर्शकों को पसंद आ रही है कश्मीरी पंडितों की कहानी, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
विज्ञापन

3 of 10
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सितारों में से एक दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अपने करियर में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। दोनों एक्टर्स सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में साथ काम करेंगे। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल 2021 में ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर की गई थी। यह फिल्म पहले 2023 में 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदलकर 28 सितंबर 2023 कर दी गई है। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।

Fighter: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार, अब इस दिन होगी रिलीज

4 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Social media
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार राज्यों ने भाजपा ने एक बार फिर सत्ता हासिल की है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। यूपी में भाजपा के पूर्ण बहुमत से जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में पूरा जोश नजर आ रहा है। वहीं, कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो भाजपा की इस शानदार जीत पर काफी खुश हैं। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का नाम भी शामिल है। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना यूपी में योगी सरकार की वापसी से खासा उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए किया है।

UP Election Result: 2019 में ही तय हो गई थी यूपी में भाजपा की जीत, कंगना बोलीं- यही कहने के लिए मुझ पर कितने केस हो गए
विज्ञापन

5 of 10
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। अपने अभिनय कला से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपने मन की बात साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से संबंधित एक छोटा-सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं,  "आप सब तक पहुंचने के लिए झटपटा रहा हूं। मुझसे मिलिए।"

The Kashmir Files: "जिहादियों के लिए आधी रात में खुलने वाली अदालत ने हमें....",अनुपम खेर ने बताई कश्मीरी पंडितों की हालत
विज्ञापन

6 of 10
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। लंबे समय के बाद अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहीं हैं। फिल्म के एलान के बाद से ही अनुष्का के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म की घोषणा जनवरी में की गई थी और अब अनुष्का ने इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर गहन अभ्यास सत्र की एक झलक साझा की है। इस वीडियो में अभिनेत्री क्रिकेट की ट्रेनिंग लेती नजर आ रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए सप्ताह में छह दिन 2-3 घंटे प्रशिक्षण ले रही हैं।

Chakda Xpress: रोजाना 2-3 घंटा क्रिकेट खेलना सीख कर रहीं अनुष्का, कड़ी धूप में बहा रहीं पसीना
विज्ञापन

7 of 10
झुंड कलेक्शन - फोटो : social media
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को फिल्म की कहानी और हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म ने भले ही धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की थी, लेकिन बाद में कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला और अब फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Jhund Collection Day 7: अमिताभ की 'झुंड' बॉक्स ऑफिस पर अब भी बनाए हुए है अपनी पकड़, 7वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

8 of 10
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के शो लॉकअप की सदस्य अंजलि अरोड़ा ने गुरुवार को करणवीर बोहरा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बीते एपिसोड मुनव्वर से बात करते वक्त अंजलि कहती हैं, "करणवीर अपनी पत्नी की तस्वीर लेकर मेरे पास आए और कहने लगे, 'इस खेल में, सिर्फ तुम और मैं हूं'। यह सुनकर मुनव्वर हैरान रह गए। अंजलि आगे कहती हैं, "मैंने करणवीर से कहा कि "मुझे समझ नहीं आया तुम क्या कहना चाह रहे हो"। 

Lock Upp: "करणवीर बोहरा ने मुझे अपने साथ संबंध बनाने...", अंजलि अरोड़ा ने अभिनेता को लेकर किया खुलासा

9 of 10
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर इस बात से खुश हैं कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ अब अपनी पहले घोषित तारीख से एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही ये फिल्म आईमैक्स फॉर्मेंट भी रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है। फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने जा रहीं मानुषी छिल्लर कहती हैं, "जब मैंने सुना कि फिल्म पूर्व निर्धारित डेट से पहले रिलीज हो रही है तो मैं बहुत खुश हुई। फिल्म की पूरी टीम काफी समय से बेसब्री के साथ इसकी रिलीज का इंतजार कर रही है। ऐसे में अपनी रिलीजिंग डेट से पहले आने की खबर से फिल्म की पूरी यूनिट बेहद खुश है। हम सब को उस पल का इंतजार है जब सम्राट पृथ्वीराज की हैरतअंगेज कहानी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।"

Prithviraj: अक्षय कुमार के साथ डेब्यू को लेकर ये बोलीं मानुषी छिल्लर, आईमैक्स में भी रिलीज होगी ‘पृथ्वीराज’
विज्ञापन

10 of 10
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स - फोटो : Instagram
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क 50 की उम्र में सातवीं बार पिता बने हैं। टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क और उनकी पत्नी हॉलीवुड सिंगर ग्राइम्स ने सरोगेसी के जरिए अपने यहां बेटी का स्वागत किया है। 33 वर्षीय ग्राइम्स ने वैनिटी फेयर मैगजीन के इश्यू में इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल 2021 में बेटी के माता-पिता बने हैं,जिसके बारे में उन्होंने अब खुलासा किया है। ग्राइम्स एलन मस्क की दूसरी पत्नी हैं, दोनों का एक बेटा है जो इस समय दो वर्ष का है। इससे पहले एलन मस्क की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से पांच बेटे (दो ट्विन्स और तीन ट्रिप्लेट्स) हैं।

Elon Musk: 50 की उम्र में एलन मस्क सातवीं बार बने पिता, बेहद खास है बेटी का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें