सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है। अब सारी स्टारकास्ट इस वक्त अपना पूरा जोर फिल्म के प्रमोशन पर लगा रही है। दरअसल, 'रेस 3' के हिट होने पर कई एक्टर्स और फिल्म से जुड़े लोगों के करियर पर बड़ा असर पड़ने वाला है।