फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RACE 3: सलमान के कंधे पर टिकी इन 5 सेलिब्रिटी की किस्मत, फिल्म हिट हुई तो ऐसे कमाएंगे करोड़ों

Thu, 14 Jun 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही हिट हो चुका है। अब सारी स्टारकास्ट इस वक्त अपना पूरा जोर फिल्म के प्रमोशन पर लगा रही है। दरअसल, 'रेस 3' के हिट होने पर कई एक्टर्स और फिल्म से जुड़े लोगों के करियर पर बड़ा असर पड़ने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
Bobby Deol - फोटो : Instagram
बॉबी देओल
एक्टर बॉबी देओल 'रेस 3' से लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान ने बॉबी को 'द मेन मैन' का टैग दिया है। वैसे फिल्म में बॉबी का नाम यश होगा। सलमान के कहने पर ही बॉबी देओल ने खुद को बड़े परदे पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की है और फिर से डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। अब बॉबी देओल का करियर पूरी तरह से इस फिल्म की सफलता पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Daisy Shah
डेजी शाह
33 वर्षीय डेजी शाह ने सलमान की फिल्म 'जय हो' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कुछ एक फिल्मों में काम किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं। 'रेस 3' में डेजी ने संजना का किरदार निभाया है। अब उनका करियर कितनी रफ्तार पकड़ेगा यह तो इस फिल्म पर ही निर्भर करता है। 

4 of 6
Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिस
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस दूसरी बार सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। 'रेस 3' में वो जेसिका का किरदार निभा रही हैं। भले ही जैकलीन एक के बाद एक फिल्में कर रही हों लेकिन उनकी पिछली फिल्मों पर नजर डालें तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। अब ऐसे में जैकलीन को एक हिट की सख्त दरकार है। 
विज्ञापन

5 of 6
Saqib Saleem
साकिब सलीम
एक्टर साकिब सलीम फिल्म में सूरज का किरदार निभा रहे हैं। बतौर हीरो इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए साकिब अभी भी स्ट्रगल कर रहे हैं। ऐसे में अगर 'रेस 3' हिट होती है तो इसका फायदा उन्हें जरूर मिलेगा। साकिब की आखिरी रिलीज 'दिल जंगली' थी, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
remo dsouza
रेमो डिसूजा
बतौर निर्देशक रेमो डिसूजा की ये पांचवीं फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म 'अ फ्लाइंग जट्ट' और 'एबीसीडी 2' थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में रेमो जरूर एक हिट चाह रहे होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें