फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के बाद निजी जांच एजेंसी पहुंची दुबई, करोड़ों के इंश्योरेंस क्लेम को लेकर उठाए सवाल

Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sridevi
एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत को लेकर सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें श्रीदेवी की मौत की फिर से जांच की मांग की गई हालांकि कोर्ट ने याचिका ठुकरा दी। अब एक निजी जांच एजेंसी ने श्रीदेवी की मौत को संदिग्ध बताया है और सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
वेद भूषण
दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण की निजी जांच एजेंसी पुलिस सॉल्यूशन इंडिया का दावा है कि उन्होंने दुबई के जुमेराह एमिरेट्स होटल में जाकर जांच की है जहां श्रीदेवी का निधन हुआ था। जांच के बाद वेद भूषण ने दुबई पुलिस पर सवाल उठाए हैं और श्रीदेवी की मौत को असामान्य करार दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीदेवी
वेद भूषण ने दावा किया कि श्रीदेवी की मौत के बाद होटल जुमेराह एमिरेट्स ने फ्रंट स्टाफ को बदल दिया है और जो नया स्टाफ आया है उसे इस मामले में चुप रहने को कहा है। स्टाफ को यह निर्देश भी है कि जिस रूम में श्रीदेवी की मौत हुई वह किसी को नहीं देना है। यहां तक कि होटल में प्राइवेट वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद वो किसी तरह होटल की वीडियोग्राफी करके लाए हैं।

4 of 8
श्रीदेवी
वेद भूषण की मानें तो उनकी जांच एजेंसी की टीम ने होटल में जाकर रूम नंबर 2208 में श्रीदेवी की मौत का सीन री-क्रिएट किया। गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत होटल के रूम नंबर 2201 में हुई थी जो इसके नीचे वाला रूम है। पुलिस सॉल्यूशन इंडिया की मानें तो होटल में उन्हें उस रूम में जाने की इजाजत नहीं दी गई। 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीदेवी
वेद भूषण ने बताया कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के बाद जो जांच की है वह महज खानापूर्ति भर है। वेद भूषण ने दुबई पुलिस द्वारा जारी किए गए डेथ सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाया है। भूषण के मुताबिक, उन्होंने जुमेराह एमिरेस्ट्स जाकर वहां के स्टाफ से पूछा कि श्रीदेवी की मौत वाले दिन कौन-कौन होटल में मौजूद था? सीसीटीवी की क्या पॉजिशन थी? लेकिन न तो होटल स्टाफ और न ही दुबई पुलिस उन्हें कुछ बताने के लिए तैयार हुई।
विज्ञापन

6 of 8
श्रीदेवी
भूषण ने दावा किया कि श्रीदेवी की मौत महज एक हादसा नहीं है बल्कि वो सोची-समझी साजिश का शिकार हुई हैं। दुबई पुलिस ने बड़ी ही जल्दबाजी में केस निपटा दिया है। वेद भूषण ने संकेत दिए कि जल्दी ही वो इस मामले में दोबारा जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीदेवी
जांच एजेंसी ने कहा कि वर्ल्डवाइड इंवेस्टिगेशन का जो वैज्ञानिक तरीका होता है उसे फॉलो ही नहीं किया गया। न श्रीदेवी की कॉल डिटेल निकलवाई गई और न ही बोनी कपूर की कॉल डिटेल निकलवाने की जरूरत समझी गई। यही नहीं ब्लड रिपोर्ट पर भी चर्चा नहीं की गई और न ही लंग्स कंडीशन की। जब कोई पानी में डूबता है तो उसके लंग्स में पानी जाता है। कोई यह नहीं बता रहा कि कितना पानी श्रीदेवी की बॉडी के अंदर गया।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीदेवी
भूषण ने कहा कि 'पुलिस जब जांच करती है तो पता लगाने की कोशिश करती है कि मौत से फायदा किसको हो सकता है? अगर श्रीदेवी की मौत हो जाती है तो उनकी प्रॉपर्टी किसे मिलेगी? मौत के बाद इंश्योरेंस कौन क्लेम करेगा?' गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर सुनील सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि ओमान में श्रीदेवी के नाम पर 240 करोड़ का बीमा हुआ था और उसके क्लेम के लिए उनकी मौत दुबई में होनी जरूरी थी। बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के होटल में श्रीदेवी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें