फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले में नहीं देख पाएंगे ये पांच हॉरर फिल्में, इस भूतिया फिल्म को देखते हुए हो गई थी मौत

Thu, 02 Jan 2020 06:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉरर फिल्में - फोटो : Twitter
70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्में लेकर आए निर्देशक श्याम रामसे को भूतिया फिल्मों का जनक माना जाता है। हालांकि रामसे ब्रदर्स के बाद भी हिंदी सिनेमा में कई भूतियां फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ फैंस को डराया बल्कि रातों की नांद तक हराम कर दी। आइए आपको बताते हैं उन पांच हॉरर फिल्मों के बारे में जिसने फैंस को न सिर्फ डराया बल्कि खबरों की मानें तो इस फिल्म को देखते हुए एक शख्स की मौत तक हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
Dino Morea - फोटो : Social Media

राज

राज 2002 में आई थी। शायद हिंदी सिनेमा में अब तक ऐसी डरावनी फिल्म नहीं बनी। फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु कपल थे। लेकिन बीच में एंट्री हुई थी मालिनी शर्मा की। मालिनी फिल्म में भूत बनीं थीं और भूत बनने के बाद जितना डराती थीं ये तो जिसने फिल्म देखी होगी वो जरूर बता सकता है। सड़ चुका हड्डियों वाला मुंह जब लोगों को दिखता है तो अचानक चीख निकल पड़ती है। इस फिल्म के कई सीक्वल बने लेकिन इतना कोई नहीं डरा पाया।
विज्ञापन

3 of 6
हॉरर स्टोरी - फोटो : Twitter

हॉरर स्टोरी

हॉरर स्टोरी साल 2013 में आई हॉरर फिल्म थी। इसका निर्देशन आयुष रैना ने किया था। फिल्म में रविश देसाई और हसन जैदी, करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने लिखा था। सात दोस्तों और उनकी हांटेड होटल में रात गुजारने की खतरनाक कोशिश क्या रंग लाती है यही इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गयी थी।

4 of 6
1920 - फोटो : social media

1920

विक्रम भट्ट की हॉरर सीरीज 1920 भी लोगों को डराने में कामयाब हुई थी। फिल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। हिंदी में फिल्माई गई यह कहानी साल 1920 में भूतिया घर में रहने वाले एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन

5 of 6
रात - फोटो : Twitter

रात

राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रात' को देखने वाले दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म का हर सीन इतना डरावना था कि दर्शकों के डर से पसीने छूटने लगे थे। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक रामगोपाल वर्मा हैं। रात का संगीत बेहद डरावना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनाबेल कम्स होम - फोटो : सोशल मीडिया

एनाबेल कम्स होम

हॉरर फिल्म एनाबेल कम्स होम (Annabelle Comes Home) को देखने के दौरान सिनेमाहॉल में ही एक शख्स की मौत हो गई थी। मामला थाइलैंड का था। 77 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक बर्नार्ड चैनिंग एनाबेल कम्स होम देखने गए थे। जब फिल्म खत्म हुई और लाइट्स जलीं, तो बगल में बैठी महिला ने देखा कि बर्नार्ड की मौत हो गई। अब इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि यह फिल्म कितनी डरावनी रही होगी।एनाबेल कम्स होम रीयल लाइफ से इंस्पायर थी। इसके मुताबिक, 1970 में अमेरिका में एक मां ने अपनी बेटी डॉना के लिए दुकान से गुड़िया खरीदी थी। कहा जाता है कि गुड़िया के अंदर एनाबेल नाम की एक लड़की की आत्मा आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें