फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहफट थे राज कुमार, अमिताभ का मजाक उड़ाते हुए कहा था- 'आपके सूट के कपड़े से घर के पर्दे सिलवाऊंगा'

Tue, 08 Oct 2019 01:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राज कुमार, अमिताभ - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा में राज कुमार का नाम एक बेबाक एक्टर के तौर पर लिया जाता है। आज बॉलीवुड के 'जानी' यानि राजकुमार का जन्मदिन है। राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। उनकी इस आदत की वजह से उस समय के स्टार्स परेशान रहते थे। अपने दौर में राज कुमार की आलोचना इसलिए भी होती थी कि वो अपने समकालीन एक्टर्स की बहुत हंसी उड़ाया करते थे। जीनत अमान से लेकर गोविंदा तक की वो हंसी उड़ा चुके थे। लेकिन अमिताभ बच्चन भी उनसे नहीं बच पाए।

विज्ञापन

2 of 4
Raaj Kumar

दरअसल एक बार किसी पार्टी में अमिताभ बच्चन बेहद खूबसूरत सूट पहनकर पहुंचे। उस पार्टी में रा कुमार भी मौजूद थे। ऐसे में जब राजकुमार ने अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की तो बिग बी को काफी अच्छा लगा। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा, जहां से उन्होंने सूट खरीदा था। इससे पहले कि वे कुछ बोलते राज कुमार बोल पड़े- "दरअसल, मुझे कुछ पर्दे सिलवाने थे।" यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कराकर रह गए थे। हालांकि पूरी इंडस्ट्री उनकी इस आदत से वाकिफ थी।

विज्ञापन

3 of 4
Raaj Kumar

राज कुमार मुंबई के माहिम थाने में काम करते थे और वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर बलदेव दुबे कुछ काम से आए। वे राज कुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उनसे अपनी फिल्म 'शाही बाजार' में बतौर एक्टर काम करने का ऑफर दिया। राज कुमार ने भी हां कर दी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। 

विज्ञापन

4 of 4
Raaj Kumar
कहा जाता है राज कुमार को असल जिंदगी में समझ पाना बहुत मुश्किल था। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि तिरंगा फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने राज कुमार के साथ काफी समय बिताया था। जिससे उन्हें मालूम हुआ कि वे दिल के बहुत अच्छे थे। बस लोग उन्हें समझ नहीं पाए।

ये भी पढ़ें- दशहरे से पहले ऋतिक-टाइगर की फिल्म ने की धमाकेदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'वॉर'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें