फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुमार की इस आदत से परेशान रहते थे सितारे, एक पार्टी में तो उन्होंने धर्मेंद्र की उड़ाई थी हंसी

Wed, 03 Jul 2019 12:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
raaj kumar dharmendra

फिल्मी दुनिया के सरताज अभिनेता राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। राजकुमार की मशहूर फिल्मों में 'पाकीजा', 'वक्त', 'सौदागर' जैसी फिल्में हैं। वे 50 के दशक से लेकर 90 के दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे। अंत के दिनों में सौदागर और तिरंगा जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार रोल प्ले किए और बता दिया कि क्यों वे एक सदाबहार अभिनेता थे। 3 जुलाई 1996 को राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इसी के साथ वो आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
dharmendra
अभिनेता राज कुमार एक बिंदास एक्टर थे। अपने दौर में राज कुमार की आलोचना इसलिए भी होती थी कि वो अपने समकालीन एक्टर्स की बहुत हंसी उड़ाया करते थे। जीनत अमान से लेकर गोविंदा तक की वो हंसी उड़ा चुके थे। लेकिन एक बार उनका पाला पड़ा धर्मेंद्र से। 
विज्ञापन

3 of 6
dharmendra
धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से रहे जिनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र गुस्से से तिलमिला उठे थे। ये किस्सा हुआ अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर रहे राज कुमार के साथ। राज कुमार की शख्सियत ऐसी थी कि वो लोगों के मिजाज को बहुत जल्द ही पहचान जाते थे।

4 of 6
Raaj Kumar
अपने जमाने में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके राज कुमार अक्सर जीतेंद्र और धर्मेंद्र के बीच फर्क समझ नहीं पाते थे। राज कुमार अक्सर जीतेंद्र को धर्मेंद्र और धर्मेंद्र को जीतेंद्र कहकर पुकारते थे। एक दिन पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि राज कुमार की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्से में आ गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
Raaj Kumar
धर्मेंद्र को गुस्से में देखते हुए भी राज कुमार ने कहा कि मेरे लिए चाहे राजेंद्र कुमार हो, जीतेंद्र हो धर्मेंद्र हो या फिर कोई बंदर हो क्या फर्क पड़ता है। जानी के लिए सब बराबर हैं। राज कुमार की इस बात से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज कुमार, धर्मेंद्र
कहा जाता है उस वक्त बहुत मुश्किल से दोनों की बात हुई थी। दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और उनकी इस आदत से सभी परेशान रहते थे। वैसे तो दोनों ने एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन 'काजल' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों में ये दोनों सितारे साथ नजर आए थे। उस दौर में जब जीनत फेमस हो रही थीं एक पार्टी में उन्होंने राज कुमार को देखा। वो उनसे मिलने चली गईं। अब राज कुमार तो राज कुमार ठहरे। उन्होंने जीनत से मिलने के बाद कहा- तुम तो बहुत खूबसूरत हो। फिल्मों में ट्राई क्यों नहीं करती हो। ये सुन जीनत हैरान रह गईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें