फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि: पुलिस की नौकरी छोड़ हीरो बने थे राज कुमार, जानें अभिनेता के बारे में रोचक बातें

Sat, 03 Jul 2021 10:08 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raaj Kumar - फोटो : Social Media
'रंगीली' फिल्म से बड़े परदे पर दस्तक देने वाले एक्टर राज कुमार हमेशा से बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे उनके सिगार पकड़ने का स्टाइल हो या फिर डायलॉग बोलने का तरीका राज कुमार की हर एक चीज ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार का जन्म आठ अक्तूबर 1926 को बलूचिस्तान में हुआ था। वह कश्मीरी पंडित थे। राज कुमार ने बॉलीवुड की कई सदाबहार फिल्मों में अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। फिल्मों में राज कुमार के डायलॉग कहने का अंदाज भी काफी अलग था। साथ ही उनकी फिल्मों के डायलॉग्स आज तक काफी मशहूर हैं। तीन जुलाई को राज कुमार की पुण्यतिथि है।

राजकुमार 1940 में बंबई आए और यहां पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी करने लगे। राजकुमार मुंबई के जिस थाने में कार्यरत थे, वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता बलदेव दुबे कुछ जरूरी काम के लिये आये हुये थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राज कुमार - फोटो : Twitter
वह राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे राजकुमार ने तुरंत मान लिया और नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्म करनी शुरू कर दी। एक बार सफर के दौरान राजकुमार की मुलाकात जेनिफर से हुई जो एक फ्लाइट अटेंडेंट थी। बाद में राजकुमार ने जेनिफर ने शादी कर ली और जेनिफर ने अपना नाम बदलकर 'गायत्री' रख लिया। 


 
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी और राज कुमार - फोटो : Twitter
दोनों को 3 बच्चे हुए, जिनमें 2 बेटे पुरू राजकुमार, पाणिनी राजकुमार और 1 बेटी वास्तविकता राजकुमार थी। राजकुमार और गोविंदा एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गोविंदा झकाझक शर्ट पहने हुए राजकुमार के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद वक्त बिता रहे थे।। राजकुमार ने गोविंदा से कहा यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है। गोविंदा राजकुमार के मुंह से ऐसा सुनकर बड़ा खुश हुए। 

4 of 5
राज कुमार - फोटो : twitter: @Bollywoodirect
उन्होंने कहा कि सर आपको यह शर्ट पसंद आ रही है तो आप रख लें। राजकुमार ने गोविंदा से शर्ट ले ली। गोविंदा खुश हुए की राजकुमार उनकी शर्ट पहनेंगे। लेकिन दो दिन बाद जब गोविंदा  ने देखा राजकुमार ने उस शर्ट का रूमाल बनवा रखा था। राजकुमार की बेबाक जुबान का शिकार बीते जमाने में बिग बी सरीखे अभिनेता भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुमार-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि एक बार की बात है जब राजकुमार मेगास्टार अमिताभ बच्चन से एक पार्टी में मिले और उन्होंने उनके विदेशी सूट की प्रशंसा कर दी। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा तो राजकुमार ने जवाब दिया कि उन्हें कुछ पर्दे सिलवाने थे। यह बात सुनकर बिग बी मुस्कराने के सिवाय और कुछ नहीं कर सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें