फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DaySpl: एक्टर बनने से पहले ये काम करते थे आर माधवन, इन 8 स्टार्स की भी जान लीजिए जॉब

Sat, 01 Jun 2019 03:06 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
madhavan - फोटो : social media
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड में भी नाम कमा रहे अभिनेता आर माधवन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 जून 1970 को बिहार के जमशेदपुर (अब झारखंड में) में एक तमिल परिवार में हुआ था। वह फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। 29 साल की उम्र में शादी के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शायद ही आपको पता हो कि फिल्मों में आने से पहले वह किस प्रोफेशन के महारथी रहे हैं। चलिए माधवन संग बात करतें हैं इन 8 फिल्मी सितारों के एक्टिंग से पहले जॉब की...
विज्ञापन

2 of 9
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी सिर्फ अपने पैरों से ही चढ़ी है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले रणवीर स एक एडवर्टाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपी राइटर काम करते थे। 
विज्ञापन

3 of 9
akshay kumar - फोटो : social media
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार के जीवन संघर्ष के बारे में तो सभी जानते ही हैं। फिर भी आपको बता दें कि बॉलीवुड में हाथ आजमाने से पहले वह वेटर और शेफ का काम किया करते थे। 

4 of 9
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
शाहरुख खान की कहानी से तो हर कोई रूबरू है। दिल्ली से अपनी कामयाबी का सफर शुरू करने वाले एक्टर किंग खान फिल्मों में आने से पहले दिल्ली में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट में अटेंडेंट का काम किया करते थे। 
विज्ञापन

5 of 9
Randeep Hooda - फोटो : social media
रणदीप हुड्डा ने भी अपनी जिंदगी में कोई कम दुख नहीं झेले हैं। बता दें कि वह एक एक्टर बनने से पहले वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार की धुलाई का काम किया करते थे। 
विज्ञापन

6 of 9
R Madhavan
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आर माधवन एक्टिंग करियर में कदम रखने से पहले पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डवलेपमेंट स्किल्स के कोर्स करवाया करते थे।  
विज्ञापन

7 of 9
nawazuddin siddiqui,नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा है। इनकी लाइफ में इतने दुख के पहाड़ खड़े हुए थे कि इन्होंने अपने हौसलों से उन्हें चूर-चूर कर कामयाबी हासिल की। दिल्ली में आने से पहले वह केमिस्ट की दुकान में काम करते थे। इसके बाद उन्होंने चौकीदार की भी नौकरी की।उनकी एक्टिंग करने में दिलचस्पी बढ़ी और उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। 

8 of 9
Arshad Warsi - फोटो : file photo
बॉलीवुड के सर्किट और कमाल की कॉमेडी करने वाले एक्टर अरशद वारसी पहले एक सेल्समैन थे जो घर-घर जाकर कॉस्मेटिक सामानों का प्रचार किया करते थेे। 
विज्ञापन

9 of 9
Sonakshi Sinha, Poonam Sinha - फोटो : social media
फिल्म दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में आने से पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें