फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: 'छेलो शो' के ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री पर आई आर माधवन की प्रतिक्रिया, कहा- अब बहुत हो गया...

Thu, 22 Sep 2022 05:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेता आर माधवन - फोटो : amar ujala
एक्टर आर माधवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी बहुत फेमस हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'धोखाः राउंड डी कॉनर' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वह इस फिल्म का जमकर प्रचार रहे हैं। इस बीच एक्टर ने ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'रॉकेटरी' और उनके सह-कलाकार दर्शन कुमार की फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स' को भी ऑस्कर में भेजने के लिए विचार किया जाना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि दर्शन और वह अपनी-अपनी फिल्मों के लिए अभियान शुरू कर रहे हैं। इसी के साथ माधवन ने गुजराती फिल्म 'छेलो शो' के निर्माताओं को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे जीतेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह समय है कि हम फिल्म उद्योग में उतना ही अच्छा करें जितना हम एक देश के रूप में करते हैं।
Bhojpuri: इन सितारों ने तय किया फर्श से अर्श तक का सफर, कोई बेचता था लिट्टी-चोखा तो किसी ने बेचे बल्ब
विज्ञापन

3 of 4
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भारतीयों के पास ऑस्कर के समकक्ष या उससे कुछ बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वहां कुछ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब बहुत हो गया। बता दें कि 'धोखाः राउंड डी कॉर्नर' में माधवन के अलावा खुशाली कुमार,अपार शक्ति खुराना और दर्शन कुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है। 
Avneet Kaur: कातिलाना अदाओं के साथ अवनीत कौर का रेट्रो लुक, तस्वीरें देख दिल हार बैठे फैंस
विज्ञापन

4 of 4
टीजर लॉन्च इवेंट में आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें अपारशक्ति अपनी पिछली भूमिका से कुछ अलग करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म 23 सितंबर यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें