धोखा राउंड दी कॉर्नर के टीजर का लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्सर साउथ वर्सेस बॉलीवुड का जिक्र छिड़ ही जाता है। खासकर ऐसे कलाकार के साथ जो साउथ और हिंदी सिनेमा का कॉमन चेहरा होता है। आर माधवन भी इस मुद्दे पर पहले भी काफी कुछ बोल चुके हैं। लेकिन इस बार फिल्मों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ छह फिल्में चल जाने से सिनेमा का पैटर्न नही बदल जाता है। आर माधवन ने जब पूछा गया कि हिंदी सिनेमा पर साउथ की फिल्में हावी हो रही हैं। तो क्या माना जाए कि सिनेमा का पैटर्न बदल रहा है। माधवन कहते है, 'पिछले कुछ सालों में बाहुबली, बाहुबली2, केजीएफ, केजीएफ 2, पुष्पा और आरआरआर फिल्में रिलीज हुई है जो सफल हुई हैं। सिर्फ इन छह फिल्मों की सफलता से सिनेमा का पैटर्न नही बदल जाता है। फिल्में साउथ की हों या बॉलीवुड की, वही चलेगी जिसे दर्शक पसंद करेंगे।