आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि माधवन ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ का ट्रेलर 1 अप्रैल को शाम पांच बजे रिलीज करने का फैसला किया है। हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ व मलयालम में बनी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ की लॉन्चिंग के समय से ही इस फिल्म का इंतजार लोगों को रहा है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की इस कहानी के लिए माधवन ने अपने जीवन के तीन साल लगाए हैं।