फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhokha Round D Corner: 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ रिलीज हुआ 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' का टीजर, जानिए क्या है कहानी

Thu, 11 Aug 2022 06:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा, धोखा राउंड डी कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आज रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के बीच में ही आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, खुशाली कुमार और दर्शन कुमार स्टारर कूकी गुलाटी की फिल्म 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' का टीजर जारी किया गया है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी फिल्म के टीजर को आमिर खान की फिल्म के साथ जोड़कर सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। हालांकि बॉलीवुड में भी ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी फिल्म के टीजर को थियेटर में रिलीज किया जा रहा है। हालांकि इसे सीधा थियेटर में रिलीज करने का मतलब सिर्फ फिल्म की ओर दर्शकों को खींचना था।
विज्ञापन

2 of 4
धोखा- राउंड डी कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आर माधवन की फिल्म राउंड डी कार्नर 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि अभी इस फिल्म के टीजर को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि बॉलीवुड में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म के टीजर को दूसरी फिल्म के बीच में रिलीज किया गया हो। बता दें कि राउंड डी कार्नर की टीम ने बॉलीवुड इंटस्ट्री के समर्थन में ये फैसला लिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
धोखा- राउंड डी कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन की फिल्म धोखा- राउंड डी कॉर्नर का टीजर बेहद शानदार है, लेकिन इसके लिए दर्शकों को इसे सिनेमाघरों में आकर ही देखना पड़ेगा। फिल्म के टीजर में विजुअल, डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी का बेहतरीन अनुभव लेने के लिए इसे आपको सिनेमाघरों में ही देखना होगा। सिर्फ यही वजह है कि इसके टीजर को बिग स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
धोखा- राउंड डी कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
धोखा- राउंड डी कॉर्नर एक सस्पेंस अधारित फिल्म है। इस फिल्म में सभी किरदारों के आपको नेगेटिव रोल देखने के लिए मिलेंगे। ट्विस्ट और टर्न से भरपूर ये फिल्म एक शहरी कपल की जिंदगी पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें