सुरवीन चावला
- फोटो : instagram
वेब सीरीज 'डीकपल्ड' की चर्चाएं पिछले कई महीनों से चल रही हैं। शुरुआती खबरों के मुताबिक इस वेब सीरीज के साथ अभिनेता अक्षय खन्ना अपने डिजिटल करियर की शुरुआत करने वाले थे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। अब हार्दिक मेहता के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज में आर माधवन और सुरवीन चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुरवीन चावला को भी पर्दे से दूर हुए सालों बीत गए। अंतिम बार बड़े पर्दे पर उन्हें वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'पार्चड' में देखा गया था। हार्दिक मेहता ने कई चर्चित फिल्में लिखी हैं, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘रुही अफजाना’ से वह बड़े परदे पर डेब्यू करने वाले हैं।