फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Special: कभी ऐसे दिखते थे आर माधवन, सेना में जानें की थी इच्छा, देखें RARE फोटोज

Fri, 31 May 2019 07:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
अपनी स्माइल से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली आर माधवन का आज (1 जून) बर्थडे है। फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में मैडी के क्यूट किरदार ने सभी का दिल जीता और उसके बाद आर
माधवन ने रुकने का नाम नहीं लिया। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी माधवन ने काफी काम किया और अपना मुकाम बनाया है। फिलहाल आर माधवन इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एस. नंबी
नारायणन पर बन रही फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह इसरो के एक साइंटिस्टएस. नंबी नारायणन की भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 7
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन का पूरा नाम रंगनाथन माधवन है। माधवन का जन्म झारखण्ड के जमशेदपुर में 1 जून 1970 को हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
माधवन को उनके कई दोस्त और रिश्तेदार 'मैडी भाई', 'मैडी पाजी', 'मैडी भाईजान', 'मैडी सर', 'मैडी चेट्टा', 'मैडी अन्ना'  कहकर बुलाते हैं। गौरतलब है कि 'रहना है तेरे दिल में' में माधवन के किरदार
का नाम मैडी था।

4 of 7
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
माधवन फिल्मों में आने से पहले टीचर रह चुके हैं। माधवन ने कोल्हापुर में बतौर टीचर पढ़ाया है जबकि मुंबई के 'के सी कॉलेज' से पब्लिक स्पीकिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की है।
विज्ञापन

5 of 7
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में पढ़ाई के दौरान ही आर माधवन ने अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी को दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
1996 में माधवन एक चंदन पाउडर के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। जिसके बाद मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म 'इरुवर' के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया लेकिन मणि रत्नम ने इस फिल्म में
उनका चयन नहीं किया लेकिन बाद में माधवन ने मणि रत्नम के साथ कई फिल्में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
माधवन टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। वो 'बनेगी अपनी बात' 'तोल मोल के बोल' और 'घर जमाई' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। आर माधवन के बॉलीवुड करियर में ''रंग दे बसंती', '3
इडियट्स', 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' अहम भूमिका रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें