फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' मैडी के किरदार से सभी का दिल जीतने वाले आर माधवन का आज (1 जून) बर्थडे है। बॉलीवुड करियर में रोमाटिंक इमेज के साथ शुरुआत करने वाले आर माधवन आज
अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगे। आज के इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे आर माधवन के ऐसे 10 किस्से जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन
2 of 7
R. Madhavan
- फोटो : social media
आर माधवन ने 2001 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मिनाले' में साउथ की एक्ट्रेस रीमा सेन के साथ काम किया था। यह फिल्म डायरेक्टर मेनन की डेब्यू फिल्म थी और बाद में इसी फिल्म की हिंदी
रीमेक फिल्म बनी 'रहना है तेरे दिल में'। मजेदार बात यह थी कि इस हिंदी फिल्म में भी माधवन लीड रोल में नजर आए और उनके साथ दिया मिर्जा, और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखे
थे।
विज्ञापन
3 of 7
R. Madhavan, Sarita Birje
- फोटो : social media
फिल्मों में करियर शुरू करने के पहले से ही आर माधवन की शादी हो चुकी थी। माधवन की पत्नी का नाम सरिता बिरजे है। 1999 में माधवन ने शादी की थी, जबकि 1990-91 से ही वो सरिता को
डेट कर रहे थे। डायरेक्टर विनोद पांडे ने माधवन को अपने प्रोजेक्ट 'अकेली' से हिंदी फिल्मों में लान्च करने की कोशिश की थी लेकिन किन्ही कारणों से वो फिल्म नहीं बन पाई।माधवन की पहली
फिल्म थी 'इस रात की सुबह नहीं' थी।
4 of 7
R Madhavan
आर माधवन बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे, लेकिन उनके माता-पिता ने ग्रेजुएशन के बाद माधवन को कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की पढ़ाई के लिए भेज दिया।आर माधवन को
एनसीसी महाराष्ट्र के बेस्ट कैडेट के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। जिसके चलते उन्होंने इंग्लैंड में रॉयल आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के साथ ट्रेनिंग की थी।
विज्ञापन
5 of 7
R Madhavan
आर माधवन ने इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन किया है। बता दें कि माधवन को साल 1988 में अपने स्कूल को कल्चरल एम्बेसडर के तौर पर कनाडा में रिप्रेजेंट करने का अवसर मिला था। इसके साथ ही
आर माधवन एक अच्छे गोल्फ प्लेयर भी हैं। उन्होंने 2007 में एक चैरिटी इवेंट में अमिताभ बच्चन और मणि रत्नम के साथ गोल्फ खेला था।
विज्ञापन
6 of 7
madhavan
- फोटो : social media
जुलाई 2006 में आर माधवन को पेटा (PETA- People for the Ethical Treatment of Animals) की ओर से 'क्यूटेस्ट मेल वेजीटेरियन' का अवार्ड मिला था।
मनोरंजन जगत में आर माधवन ने अपना करियर टीवी से शुरू किया था। उन्होंने कई शोज में गेस्ट अपीरियंस किया था। 1996 में जी टीवी के शो बनेगी अपनी बात में भी वो बतौर गेस्ट अपीरियंस
काम कर चुके हैं। वहीं पेराडॉक्स स्टूडियोज आर माधवन पर दो गेम भी बना चुका है। इन गेम्स के नाम हैं Madhavan's MIG और Madhavan