फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवन अपने परिवार संग पहुंचे दुबई, 'सेवेंथ सेंस' की शूटिंग से पहले शुरू किया अनिवार्य एकांतवास

Tue, 15 Sep 2020 11:52 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सेवेंथ सेंस की टीम के साथ आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी पहली सुपरहिट वेब सीरीज 'ब्रीद' से देश में ओटीटी का घर घर विस्तार करने वाले पैन इंडिया स्टार आर माधवन ने कोरोना का असर खत्म होते ही अपनी अगली सीरीज पर काम शुरू कर दिया है। माधवन अपनी अगली वेब सीरीज 'सेवेंथ सेंस' की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट के साथ दुबई में एकांतवास कर रहे हैं। शूटिंग से पहले का ये क्वारंटीन समय खत्म होते ही इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
सेवेंथ सेंस की टीम के साथ आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दुबई दुनिया की उन कुछ जगहों में से एक है जो किसी भी काम के लिए इस समय सुरक्षित हैं। दुबई से माधवन ने 'अमर उजाला' को एक एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि हालात वहां धीरे धीरे ठीक हो चले हैं। लोगों ने खुद पर नियंत्रण रखकर कोरोना को करीब करीब मात दे दी है। बाजारों और दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर भी स्थानीय प्रशासन काफी सख्ती बरत रहा है। माधवन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दुबई पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेटे के साथ आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये पूछे जाने पर कि महीनों तक घर में रहने के बाद शूटिंग शुरू करने का ये नया अनुभव कैसा है? माधवन बताते हैं, 'मैं तो खैर काम करने ही आया हूं और अभी क्वारंटीन में ही हूं। लेकिन मुझसे अधिक मेरे बेटे वेदांत को यहां आना अच्छा लग रहा है। वह बहुत दिनों से स्वीमिंग पूल मिस कर रहा था।' गौरतलब है कि वेदांत माधवन अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं और कई प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करते हुए मेडल भी जीत चुके हैं।

4 of 5
बेटे के साथ आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधवन जिस 'सेवेंथ सेंस' नाम की सीरीज को शूट करने दुबई पहुंचे हैं, वह एक मर्डर मिस्ट्री जॉनर वाली वेब सीरीज है जिसकी कहानी एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। माधवन सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जिसके ऊपर हत्यारे का पता लगाने की जिम्मेदारी है। बताया जाता है कि ये पूरा थ्रिलर ड्रामा कोरोना संक्रमण काल के बाद के समय में सेट किया गया है। माधवन के अलावा इस सीरीज में अमीषा पटेल, एली अवराम, प्रतीक बब्बर, विजय राज, आशिम गुलाटी, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। सीरीज में ईशा कोप्पिकर की भी अहम भूमिका है। सौ लोगों की ये टीम दुबई पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधवन ने बताया कि दुबई की सरकार निर्माताओं की काफी मदद कर रही है। शूटिंग में काम आने वाले सभी उपकरण स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से ही लिए गए हैं। 'सेवेंथ सेंस' अकेली सीरीज नहीं है जिसकी शूटिंग दुबई में चल रही है। वहां एक और हिंदी वेब सीरीज भी बन रही है जिसका शीर्षक है 'लाइन ऑफ फायर'। यह एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है जिसमें जिम्मी शेरगिल, प्रकाश राज, मोहम्मद जीशान अय्यूब, तनुज विरवानी, विजय राज, तनिष्ठा चटर्जी, कबीर सिंह, सना सईद, मनु ऋषि, तनवी आजमी आदि कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें