आर बाल्की
- फोटो : Social Media
अब एक नजर आर बाल्की के करियर पर....
आर.बाल्की एक भारतीय फिल्म निर्देशक, फिल्मकार, लेखक हैं। वह बॉलीवुड में अपनी लीग से हटकर बनाई गई फिल्में जैसे- पा, चीनी कम , शमिताभ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक जितनी फिल्मों में हाथ लगाया है, वह सभी फिल्में शानदार प्रदर्शन करने वाली रही हैं। बाल्की पढ़ने लिखने में बहुत अच्छे थे लेकिन उनका मन हमेशा से निर्देशन में ही ठहरा हुआ था। आर बाल्की ने अपने करियर की शुरुआत एड एजेंसी में बतौर क्रिएटिव राइटर की थी।