फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa The Rise: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने 'पुष्पा' को बताया सुपरहिट फिल्म, अल्लू अर्जुन ने इस तरह किया शुक्रिया

Wed, 05 Jan 2022 02:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन अल्लू, महेश बाबू - फोटो : insta/alluarjunonline-urstrulymahesh
साउथ सुपरस्टार अर्जुन अल्लू की फिल्म 'पुष्पाः द राइज' को देखने के लिए रिलीज के पहले दिन से ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। हिंदी भाषी दर्शकों को ये फिल्म खासा पसंद आई और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। अभी पुष्पा का पहला भाग रिलीज किया गया है। इस फिल्म की कहानी लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। पुष्पा में अर्जुन अल्लू ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है। पुष्पा में अर्जुन अल्लू के अपोजिट एक्ट्रेस रिश्मिका मंदाना हैं जिन्होंने श्रीवल्ली नाम की लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अर्जुन अल्लू के अभिनय और डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया तो वहीं इस फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसी बीच साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी ट्वीट कर अर्जुन अल्लू की फिल्म 'पुष्पा' की तारीफ की है। जिसके बाद अर्जुन अल्लू ने भी उनका शुक्रिया किया।
विज्ञापन

2 of 4
mahesh babu
ट्वीट कर मेहशा बाबू ने पुष्पा को बताया सुपरहिट-
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्विटर पर अर्जुन अल्लू की फिल्म पुष्पा की तारीफ तो की ही है इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन अल्लू  के अभिनय की तारीफ भी की है। महेश बाबू ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "पुष्पा में अर्जुन अल्लू स्टनिंग, संसेशनल और ओरिजिनल लगे। दिल चुरा लेने वाला अभिनय, एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका सिनेमा रॉ, रस्टिक और ब्रूटली ईमानदार है।" एक क्लासिक फिल्म।
विज्ञापन

3 of 4
Allu Arjun - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन अल्लू ने इस तरह किया मेहश बाबू का शुक्रिया-
इसके बाद अर्जुन अल्लू ने भी महेश बाबू का शुक्रिया करते हुए लिखा, आपका बहुत बहुत धन्यवाद @urstruly महेश गरु बहुत खुशी है कि आपको मेरे प्रदर्शन, सभी का काम और पुष्पा की पसंद आई। आपको दिल से विनम्र प्रणाम।
विज्ञापन

4 of 4
पुष्पा द राइज - फोटो : twitter
अल्लू अर्जुन और रश्मिका फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में ये फिल्म ओपनिंग डे से ही चर्चा में बनी हुई है और लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। जहां कोरोना के चलते अन्य फिल्मों के कलेक्शन पर बुरा असर देखने को मिला है तो वहीं कई पाबंदियों के बाद भी फिल्म पुष्पा ने बंपर कमाई की है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई अगर ऐसे ही लगातार बढ़ती रही, तो जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें