सामंथा रुथ प्रभु चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। फिल्म पुष्पा के 'ऊं अंटावा' ने सामंथा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया है। यह गाना एक्ट्रेस के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मगर, सामंथा को जब यह गाना ऑफर हुआ तो उनका परिवार हरगिज नहीं चाहता था कि एक्ट्रेस यह गाना करें। यहां तक कि कई दोस्तों ने भी सामंथा को इस आइटम नंबर को न करने की सलाह दी। हाल ही में सामंथा ने इस बार में बात की है। साथ ही यह भी बताया कि जिस वक्त वह और नागा चैतन्य अलग हो रहे थे, उसी बीच उन्हें यह गाना ऑफर हुआ था।