फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के रंग में रंगे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, 'पुष्पा' का सिग्नेचर पोज देते आए नजर

Mon, 22 Aug 2022 02:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पुष्पाः द राइज' फेम साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस की दुनियाभर में कमी नहीं है। वह कहीं भी चले जाएं 'पुष्पा' के अपने सिग्नेचर पोज 'मैं झुकेगा नहीं' के लिए जरूर तारीफ पाते हैं। न्यूयॉर्क में भी सुपरस्टार के साथ ऐसा ही हुआ। दरअसल, अल्लू अर्जुन हाल ही में न्यूयॉर्क गए थे, जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की, जो काफी दिलचस्प रही।
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की। अल्लू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुलाकात के दौरान मेयर एरिक एडम्स भी अल्लू अर्जुन के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने बाकायदा अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फिल्म 'पुष्पा' के सिग्नेचर पोज के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में कुल तीन तस्वीरें साझा की हैं। एक ग्रुप फोटो में अल्लू अर्जुन ठहाका लगाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर सेल्फी है, जिसमें अल्लू अर्जुन और एरिक एडम्स 'मैं झुकेगा नहीं' पोज दे रहे हैं। पीछे खड़े नजर आ रहे बाकी लोग भी यह पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में अल्लू अर्जन ने एक सर्टिफिकेट की तस्वीर साझा की है। अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन

4 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इंडिया डे परेड में अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ शिरकत की। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। बात करें वर्क फ्रंट की तो फिल्म 'पुष्पा पार्ट टू' को लेकर मेकर्स और अभिनेता अल्लू अर्जुन शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगस्त के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 21 अगस्त को पूजा आयोजन के साथ ही इस फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें