फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars: 'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन नहीं करते 'केजीएफ' के यश को फॉलो, यहां देखिए साउथ के सुपरस्टार्स की फॉलोइंग लिस्ट

Sat, 09 Apr 2022 02:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रजनी कांत, जूनियर एनटीआर, एक्टर यश, अल्लू अर्जुन - फोटो : insta
साउथ की फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। जहां साउथ फिल्मों का सिनेमाघरों में बोलबाला चल रहा है, तो फैंस में भी साउथ स्टार्स के लिए जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। साल 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे, तो वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म RRR भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है और इसी लिस्ट में साउथ एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। साउथ के एक्टर सिनेमाघरों में अपने एक्शन से छाए हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये स्टार्स की फॉलो लिस्ट में सिर्फ एक या दो खास लोगों का नाम ही शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि आपके फेवरेट स्टार्स का फेवरेट कौन है, जिसे वह सोशल मीडिया पर करते हैं फॉलो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
सबसे पहले बात करते हैं नंबर वन सुपरस्टार रजनीकांत की। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने दमदार अभिनय और एक्शन से रजनीकांत ने अलग पहचान बनाई है। यहां तक कि ये साउथ में गॉड के नाम से भी फेमस हैं। अगर बात करें रजनीकांत के इंस्टाग्राम की तो उन्होंने सिर्फ एक पोस्ट शेयर की है और उनके 829k फॉलोअर्स हैं, यानी उन्हें आठ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, तो वहीं 0 फॉलोइंग है, यानी सुपरस्टार रजनी  कांत किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर भी फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है और पुष्पा द राइज की शानदार सफलता के बाद तो उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उन्हें 17.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, तो वहीं वह सिर्फ एक इंसान को फॉलो करते हैं और वह नाम है स्नेहा रेड्डी। जी हां अल्लू अर्जुन अपने इंस्टाग्राम पर सिर्फ पत्नी स्नेहा रेड्डी को फॉलो करते हैं।

4 of 6
जूनियर एनटीआर लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ntr_fans_forever
जूनियर एनटीआर
RRR स्टार जूनियर एनटीआर की बात करें तो उनका एक्शन और इमोशन दोनों ही उनके अभिनय में चार चांद लगा देता है। जूनियर एनटीआर को इंस्टाग्राम पर तकरीबन 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, लेकिन उनकी फॉलोइंग लिस्ट में फिलहाल अभी किसी का नाम नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
केजीएफ एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर यश
केजीएफ चैप्टर वन से एक्टर यश अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं और जल्दी ही वह केजीएफ चैप्टर 2 भी लेकर हाजिर होने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच अभी से काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर बात करें सोशल मीडिया की तो इंस्टाग्राम पर एक्टर यश को 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अगर बात करें इनकी फॉलो लिस्ट की तो वह सिर्फ दो लोगों को फॉलो करते हैं। जिनमें से एक उनकी वाइफ हैं तो वहीं दूसरी villain life नाम की कंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी को अभिनेता ने अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर लॉन्च किया है, यानी यह उनकी खुद की कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram
विजय देवरकोंडा
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर भी फैंस काफी क्रेजी रहते हैं। उनके एक्शन के साथ ही वह अपने लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। साउथ में अपना नाम कमाने के बाद अब वह बॉलीवुड में भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। अगर बात करें सोशल मीडिया की तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 14.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, तो वहीं विजय देवरकोंडा की फॉलो लिस्ट में किसी का नाम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें