फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की 'आइकन' का हुआ डिब्बा बंद, जाने क्यों फिल्म पर लग गया ताला?

Fri, 09 Sep 2022 05:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही यह फिल्म फ्लोर पर भी उतर चुकी है। इसके अलावा भी अल्लू अर्जुन के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें फिल्म 'आइकन' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म का एलान लगभग दो साल पहले हुआ था लेकिन अब तक कई बार ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया है। इसी तरह की एक और रिपोर्ट सामने आई है, जो फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आई है। 
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
दावा किया जा रहा था कि अल्लू अर्जुन अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'आइकन' पर काम शुरू करेंगे। लेकिन नई रिपोर्ट ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है। एक सूत्र के मुताबिक, अल्लू अर्जुन कई कारणों से वेणु श्रीराम की 'आइकन' से बाहर हो गए हैं। इसका कारण उनकी आगामी फिल्में भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि निर्देशक वेणु श्रीराम ने अभिनेता राम पोथिनेनी से संपर्क किया है और उन्हें फिल्म की एक कहानी दी है। हालांकि, यह निश्चित नहीं है कि यह फिल्म 'आइकन' है या नहीं। बता दें कि जुलाई के महीने में भी ऐसी ही एक रिपोर्ट सामने आई थी। लेकिन इसे खुद अल्लू अर्जुन ने गलत साबित किया था। अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसें 'आइकन' की टीम के साथ अभिनेता फिल्म की लोकेशन की तलाश में निकलते दिखे थे। लेकिन नई रिपोर्ट पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म- पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन ने अब तक अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू नहीं की है। दावा है कि अभिनेता सितंबर के तीसरे हफ्ते में 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं, इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि रश्मिका मंदाना फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद शुरू करेंगी और यह फिल्म अगले साल यानी 2023 तक रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें