फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: रश्मिका की शोख अदाएं और वाणी कपूर का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 25 Jul 2022 10:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
मनोरंजन की बात हो तो सभी इससे जुड़ी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं लेकिन फिल्मों या सीरियल के अलावा फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी जानकारी रखना चाहते हैं। सितारों की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है फैंस को अक्सर इस बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। सितारे भी खुद की लाइफ के लम्हों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। तो चलिए जानते  आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है और फिल्म पुष्पा के बाद से उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। रश्मिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें खूबसूरत साझा करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
वाणी कपूर - फोटो : insta
अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर आउटफिट के अलावा शिमरी लहंगे में भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ उन्होंने बोल्डनेस का तड़का लगाया है।
 

4 of 10
alia bhatt - फोटो : instagram
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में हैं। आज वह यलो कलर की ड्रेस पहनकर अपनी आगामी फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशनल इवेंट पर पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। हमेशा की तरह लाउइट मेकअप में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी हमेशा ही अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा देती हैं। इस समय एक्ट्रेस अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने सिजलिंग अवतार से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ब्रालेट टॉप के साथ शिमरी थाई स्लिट स्कर्ट में कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
मालविका मोहनन - फोटो : social media
साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
शहनाज गिल - फोटो : insta
एक्ट्रेस शहनाज गिल भी अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से लाइमलाइट चुरा लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह शोख अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। शहनाज को ऑफ शोल्डर बैकलेस आउटफिट में शहनाज बोल्ड लुक में कहर ढाती दिख रही हैं।

8 of 10
आम्रपाली दुबे - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने लुक्स से फैंस के होश उड़ा देती हैं। आज उन्होंने राजस्थानी लुक में तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। आसमानी रंग के खूबसूरत लहंगे और जड़ाउ गहनों में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल उनका ये लुक फिल्म के सेट का है।

9 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने आज अपनी आगामी फिल्म क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसकी कुछ झलकियां आज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह अभिनेता विजय सेतुपति और अन्य के साथ डिस्कशन करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
भारती सिंह - फोटो : insta
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपनी बातों से तो फैंस का दिल जीत ही लेती हैं आज उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरों से भी प्रशंसकों  के होश उड़ा दिए हैं। भारती ने गुलाबी रंग के जयपुरी लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में उनका शोख अंदाज नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें