फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: सऊदी अरब के सिनेमाघरों में इस सीन के बिना रिलीज होगी 'पुष्पा 2', सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

Thu, 05 Dec 2024 10:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2-The Rule: अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज हो चुकी है। सऊदी अरब के दर्शकों के लिए इस फिल्म की अवधि कम की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने एक चर्चित सीन पर कैंची चला दी है।
विज्ञापन
1 of 4
Pushpa 2-The Rule - फोटो : साभार-@imdb
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के जथारा वाले सीन की काफी चर्चा है। मगर, सऊदी अरब के दर्शक फिल्म में यह सीन नहीं देख पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सऊदी अरब सेंसर बोर्ड ने फिल्म की अवधि घटा दी है। फिल्म के चर्चित जथारा वाले सीन पर कैंची चलाई गई है। इसके अलावा कुछ अन्य सीन भी हटाए गए हैं और फिल्म का रन टाइम कम किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सऊदी अरब में हटाए गए कुछ सीन
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' आज दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर खबर आई है। दुनियाभर में यह फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन सऊदी अरब में फिल्म के प्रदर्शन से पहले इस पर सेंसर की कैंची चली है। सऊदी अरब में फिल्म को रिलीज करते हुए इसके कुछ सीन हटाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Pushpa 2-The Rule - फोटो : साभार-@imdb
सऊदी सेंसर बोर्ड ने जताई आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सऊदी अरब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के चर्चित जथारा वाले सीन पर आपत्ति दर्ज कराई है। इस सीन में अल्लू अर्जुन देवी की तरह कपड़े पहने नजर आए हैं। नीली साड़ी पहने वे श्रृंगार किए नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का रन टाइम करीब 19 मिनट कम किया गया है। इसके बाद सऊदी में इसके प्रदर्शन को मंजूरी दी गई है। वहीं फिल्म की अवधि तीन घंटे एक मिनट है।
Pushpa 2 Box Office Day 1: पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म ने प्रीमियर के कुछ घंटों में कमाए करोड़ों
विज्ञापन

4 of 4
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
बंपर ओपनिंग के लिए तैयार फिल्म
फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म आज 5 दिसंबर को रिलीज हुई है। प्री-बुकिंग में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। देखना दिलचस्प होगा आज पहले दिन यह कितनी ओपनिंग लेती है। इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में नजर आई हैं। एसपी शेखावत के रूप में फहाद फासिल नजर आए हैं। फिल्म में श्रीलाला का आइटम नंबर है। 
Pushpa 2: पुष्पा 2 स्क्रीनिंग पर दिखा अल्लू के फैंस का बेतहाशा प्यार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सिनेमाघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें