फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: फिल्म देखने से पहले ‘पुष्पा’ के बारे में जान लें ये पांच खास बातें, जो किरदार को बनाती हैं ‘फायर’

Thu, 05 Dec 2024 09:20 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। प्रशंसकों का एक लंबा इंतजार खत्म हुआ है। इस मौके पर हम आपको अल्लू अर्जुन के किरदार ‘पुष्पराज’ की पांच खास बातें बताने जा रहे हैं, जो उसे सबसे अलग बनाती है।  
विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा 2 की पांच खास बातें - फोटो : अमर उजाला
आज यानी 5 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। प्रशंसक अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। फिल्म का पहला भाग ‘पुष्पा: द राइज’ लोगों को इतना पसंद आया कि वह इसके दूसरे भाग की बाट जोहने लगे। बेशक फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी, कहानी और डायलॉग इतने प्रभावशाली थे कि लोगों को अपना दीवाना बना ले गए। फिल्म के मुख्य किरदार ‘पुष्पराज’ के कैरेक्टर को इस तरह गढ़ा गया है कि यह हर वर्ग के लोगों को खुद से जोड़ सके। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पराज की कौन सी पांच बातें हैं जो इसे खास बनाती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला
महत्वाकांक्षा
फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार ‘पुष्पराज’ काफी महत्वाकांक्षी है। वह कुछ बड़ा करने और पाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। हालांकि, अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए वह गलत रास्ता अपनाता है, लेकिन उसका कुछ बड़ा करने का जज्बा उसे औरों से अलग बनाता है। 
Naga-Sobhita Wedding: तेलुगु परंपरा से हुआ नागा चैतन्य और शोभिता का विवाह, मंदिर के थीम पर बना शादी का सेटअप

 
विज्ञापन

3 of 6
दृढ़ संकल्प - फोटो : अमर उजाला
दृढ़ संकल्प
‘पुष्पराज’ के किरदार की दूसरी बड़ी खासियत है, उसका दृढ़ संकल्पित होना। फिल्म में देखा जा सकता है कि वह जो ठान लेता है, वह करता ही है, चाहे उसके रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आए। 

 

4 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला
निडर
इस किरदार की सबसे खास बात है कि वह निडर है। वह चुनौतियों से नहीं डरता और ना ही जोखिम उठाने से पीछे हटता है। यही वजह है कि कहानी में उसके किरदार का विकास तेजी के साथ होता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बड़ा लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला
बड़ा लक्ष्य 
‘पुष्पराज’ का किरदार शुरू से ही अपनी निगाहें बड़े लक्ष्य पर रखता है। वह आदतन जोखिम भरे काम को अपने हाथ में लेता है और अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बिना किसी भय के बढ़ता है। उसे मालूम है कि बड़े लक्ष्य को पाने के लिए बड़ा जोखिम भी उठाना पड़ता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला
महिला का सम्मान
अल्लू अर्जुन के किरदार ‘पुष्पराज’ की सबसे खास बात है कि वह महिलाओं का सम्मान करता है। फिल्म में इस किरदार ने अपनी पत्नी को काफी सम्मान दिया है। अमूमन हिंसक कंटेंट वाली फिल्मों में कहीं ना कहीं उनके किरदारों को गढ़ने वाले यह चूक कर जाते हैं। वह उस कैरेक्टर को महिलाओं के प्रति हिंसक और गैर जिम्मेदार दिखा बैठते हैं, लेकिन ‘पुष्पराज’ के साथ ऐसा नहीं है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले भावुक हुई श्रीवल्ली, रश्मिका ने अल्लू अर्जुन संग साझा कीं प्यारी झलकियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें