आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा द राइज' साल 2021 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है, जिस पर काम शुरू हो चुका है। बीते दिन, इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया था। दावा किया गया था कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। लेकिन अब इस रिपोर्ट की सच्चाई फिल्म के निर्माता ने बताई है।