अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा' और कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। साउथ सिनेमा की यह दोनों फिल्में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थीं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लेकिन अब फैंस को इन दोनों फिल्मों के अगले पार्ट का इंतजार है। इस लिस्ट में प्रभास की 'सालार' भी शामिल है, जिसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा 'पुष्पा 2' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है लेकिन 'केजीएफ चैप्टर 3' से जुड़ा कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इन सबके बीच, अब सोशल मीडिया पर इन फिल्मों के मेकर्स द्वारा एक ऐसा ट्वीट किया गया, जिससे फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।