पुष्पा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेकर्स फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट को बहुत बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। शंकर ने बताया कि अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स इस फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स प्रमोशन के बजट को भी पांच गुना तक बढ़ा सकते हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में लगभग 50 करोड़ तक खर्च होंगे और यह फिल्म साल 2023 तक रिलीज होगी। बता दें कि पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा था कि 'पुष्पा द रूल' 2022 के अंत तक रिलीज हो जाएगी।